12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुतुबखाना खोया मंडी में छापा, मिलावटी पनीर-खोया का खेल बेनकाब, कई दुकानों से नमूने भरे

कुतुबखाना स्थित खोया मंडी में खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारते ही दुकानदारों में हड़कंप मचा दिया। अचानक हुई कार्रवाई से कई दुकानों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मिलावटखोरी के शक में नमूने उठाए गए।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश पर शनिवार को कुतुबखाना स्थित खोया मंडी में खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारते ही दुकानदारों में हड़कंप मचा दिया। अचानक हुई कार्रवाई से कई दुकानों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मिलावटखोरी के शक में नमूने उठाए गए।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल के नेतृत्व में टीम जैसे ही मंडी पहुंची, दुकानदारों में खलबली मच गई। कई दुकानदार सामान समेटने लगे तो कुछ सफाई देने में जुट गए। टीम ने एक-एक दुकान पर जाकर खोया और पनीर की गुणवत्ता जांची और संदिग्ध मिलने पर तुरंत सैंपल भर लिए।

इन दुकानों पर गिरी गाज

कार्रवाई के दौरान रौनक ट्रेडर्स से खोया और पनीर दोनों के नमूने लिए गए। भगवान दास खोया सेंटर और अफसर आलम के प्रतिष्ठान से खोया के नमूने उठाए गए। वहीं यूनुस अली के यहां भी टीम ने पहुंचकर खोया का सैंपल लिया। टीम की मौजूदगी से पूरी मंडी में सन्नाटा पसर गया और अन्य दुकानदार सतर्क हो गए।

पांच नमूने उठे, झांसी लैब भेजे गए

पूरी कार्रवाई में कुल पांच नमूने एकत्र किए गए, जिनमें चार खोया और एक पनीर का नमूना शामिल है। सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला झांसी भेजा जा रहा है। अब रिपोर्ट आने के बाद असली खेल सामने आएगा कि खोया-पनीर कितना शुद्ध है और कितना मिलावटी।

रिपोर्ट आई तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल ने साफ कहा कि मिलावटखोरी पर अब कोई रियायत नहीं दी जाएगी। जांच रिपोर्ट मिलते ही दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जनपद में मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर लगातार ऐसे छापे जारी रहेंगे और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग