बरेली

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म का प्रमोशन करने बरेली पहुंचे रणवीर सिंह और आलिया भट्ट, देखने उमड़े हजारों लोग

बरेली। फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का प्रमोशन करने शनिवार को मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह और आलिया भट्ट बरेली पहुंचे। झुमका तिराहे पर उन्हें देखने के लिए हजारों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने हाथ उठाकर अपने फैंस का अभिवादन किया। फिल्म देखने की अपील की।

less than 1 minute read
Jul 22, 2023

बरेली के झुमके पर फिल्माया गया है व्हाट्स झुमका गाना

मेरा साया फिल्म का गाना झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में काफी मशहूर हो चुका है। इसके बाद ही परसाखेड़ा तिराहे पर झुमका लगाया गया था। अब रॉकी रानी की प्रेम कहानी में व्हाट्स झुमका गाना रिलीज किया गया है। इस गाने को जोनिता गांधी और अर्जित सिंह ने आवाज दी है। इस वजह से फिल्म का प्रमोशन करने के लिए दोनों मशहूर अभिनेता बरेली पहुंचे थे।

दर्शकों से की फिल्म देखने की अपील, होटल रेडिसन में रुके

अभिनेता रणवीर सिंह, आलिया भट्ट मुंबई से सीधे बरेली की फ्लाइट लेकर पहुंचे। एयरपोर्ट स्टेशन से सीधे झुमका तिराहा गए। वहां उन्होंने दर्शकों से अपनी फिल्म देखने की अपील की। उन्होंने कहा कि फिल्म में बरेली के झुमके का गाना डाला गया है। बरेली के लोगों का उन्हें हमेशा प्यार मिलता रहा है। इसके बाद वह होटल रेडिसन पहुंचे। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब हो गए। भीड़ उनके करीब जाने और उनसे फोटो खिंचवाने के लिए बेताब नजर आई। हालांकि सुरक्षाबलों ने भीड़ को आगे नहीं जाने दिया। कड़े सुरक्षा घेरे में उन्हें झुमका तिराहे से होटल रेडिसन ले जाया गया। होटल रेडिसन में कुछ देर रुकने के बाद वह मुंबई के लिए रवाना होंगे।

Published on:
22 Jul 2023 05:49 pm
Also Read
View All
मन्नानी मियां के दामाद को बनाया बंधक, तमंचे की नोक पर 20 लाख की रंगदारी, अध्यक्ष, सचिव, संरक्षक समेत कई पर FIR

यूपी में 10वीं पास हो तो पढ़िए ज़रूर, पोस्ट ऑफिस ने खोल दिया नौकरियों का खजाना, बिना परीक्षा 28,740 सरकारी भर्तियां

बरेली हिंसा का आरोपी चूरन गैंग का खुलेआम ऐलान, “मेरा गुरूर सलामत रहे”, पुलिस बेबस, दबंग रील से दे रहे कानून को खुली चुनौती

सुपरफास्ट का दर्जा छीना, अब मेल-एक्सप्रेस बनेंगी गाड़ियां, कोहरा बना आफत, ट्रेन-बसें दोनों बेहाल

दो महीने पहले आईवीआरआई कर्मी से की थी लव मैरिज, फिर कर दी गला दबाकर हत्या, इस ज़िद पर अड़ी थी पत्नी, सास ससुर समेत आरोपी गिरफ्तार

अगली खबर