
veb kavab
बरेली। रुहेलखंड की मशहूर डिश है वेज कवाब। इसके दीवाने ऐसे हैं कि नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। वेज कवाब खाने वालों को शाम के चार बजे का इंतजार रहता है। पत्रिका के Tasty Tasty कार्यक्रम में हम बता रहे हैं वेज कवाब बनाने की विधि।
मसाले
रवि कश्यप ने बताया कि वेज कवाब में चने की दाल की जरूरत होती है। इसमें खड़े मसाले का प्रयोग किया जाता है। इनमें मुख्य हैं कालीमिर्च, लौंग, जावित्री, इलाइची और अन्य सामान्य मसाले। दाल को भिगोकर पीसा जाता है। फिर इसमें मसाले मिलाए जाते हैं। रूमाली रोटी का परांठा बनाते हैं। उस पर दाल लगाकर वेज कवाब तैयार होता है। वेज कवाब मुख्य रूप से लखनऊ की डिश है, लेकिन पांच साल से बरेली में प्रसिद्ध है। खाने वाले बताते हैं कि वाकई लजीज है। बरेली में वेज कवाब के दीवाने बहुत लोग हैं। शाम को लोग घरों से वेज कवाब खाने के लिए निकलते हैं।
Published on:
16 Aug 2019 01:43 pm

बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
