
Red Cross
बरेली। धार्मिक स्थलों की आड़ में बनी दुकानों पर अब खतरा मंडराने लगा है। जिले में नगर निगम की टीम ने धार्मिक स्थलों की आड़ में बनी दुकानों पर लाल क्रॉस के निशान लगा दिए हैं। लाल क्रॉस का मतलब है कि वे दुकानें अतिक्रमण अभियान के तहत कार्रवाई की जद में हैं। जिले में इस तरह की करीब दो दर्जन से अधिक दुकानों पर रेड क्रॉस का निशान लगाया गया है। नगर निगम का दावा है कि इन दुकानों का निगम में कोई ब्योरा नहीं है और न ही धार्मिक संस्थाओं की ओर से कोई रिकॉर्ड उपलब्ध कराया गया है। नगर निगम की इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
अतिक्रमण अभियान में हुआ था विवाद
पिछले दिनों सिविल लाइंस में चले अतिक्रमण अभियान के दौरान पहलवान साहब की मजार पर एक दुकान का बोर्ड तोड़ा गया था तो विवाद हो गया था। इसके बाद मेयर उमेश गौतम ने पहलवान साहब की मजार और उससे कुछ दूरी पर बने हनुमानमंदिर का रिकॉर्ड निकलवाया तो नक्शे में सिर्फ धर्मस्थलों की ही जानकारी मिली है। किसी दुकान के सम्बंध में कोई दस्तावेज नहीं मिला है।
इसके बाद मेयर ने दोनों धर्मस्थलों को पत्र लिखकर दुकानों के सम्बंध में जानकारी मांगी कि किस आधार पर निर्माण किया गया। लेकिन धर्मस्थलों की ओर से कोई ब्योरा नगर निगम को नहीं दिया गया है। इसके बाद मेयर ने टीम भेज कर दोनों धर्मस्थलों में बनाई गई दुकानों को चिन्हित कराते हुए दुकानों पर लाल रंग से क्रॉस का निशान लगवा दिया है। इसके बाद कार्रवाई को लेकर व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
12 फुट चौड़ा नाला हुआ गायब
नगर निगम की जांच में यह भी सामने आया है कि 1974 में जब बरेली नगर पालिका थी तो दोनों धर्मस्थलों के पीछे 12 फ़ुट चौड़ा नाला भी था, लेकिन मौजूदा समय मे नाला सिरे से ही गायब हो चुका है।
Published on:
18 Jan 2018 01:23 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
