
बरेली। चौकी चौराहे पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा के पुनस्र्थापना को लेकर कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार से आमरण अनशन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि नेहरू जयंती 14 नवंबर को है। इससे पूर्व प्रतिमा को वहां स्थापित किया जाये।
रामपुर गार्डन में सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. के. बी. त्रिपाठी ने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर के सौंदर्यीकरण के नाम पर कई महत्वपूर्ण प्रतिमाओं को हटा दिया गया। इसमें चौकी चौराहे पर स्थापित देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा भी शामिल थी। उन्होंने कहा कि लंबे समय के बावजूद यह प्रतिमा अब तक पुनः स्थापित नहीं की गई, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में असंतोष है। उन्होंने कहा कि 14 नवंबर को नेहरू जी की जयंती है, इससे पूर्व प्रतिमा पुनर्स्थापित की जाये।
कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, जिला महासचिव उल्फत सिंह कठेरिया ने कहा कि वह सभी लोग चौकी चौराहे पर महात्मा गांधी प्रतिमा पार्क में मंगलवार से आमरण अनशन शुरू करेंगे। अनशन तब तक जारी रहेगा जब तक नेहरू जी की प्रतिमा वापस नहीं लगाई जाती। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन को बार-बार अवगत कराने के बावजूद अब तक प्रतिमा की पुनर्स्थापना नहीं हुई है, जिसके कारण कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन करने पर मजबूर हो गए हैं। जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारी ऐतिहासिक विरासतों पर लगातार हमले हो रहे हैं और अब यह सहन करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने कई बार प्रशासन से संपर्क किया, लेकिन केवल आश्वासन मिला। अब अनशन के साथ-साथ जन आंदोलन भी तेज किया जाएग, जब तक प्रतिमा पुनः स्थापित नहीं होती। इस दौरान जिला महासचिव जिया उर रहमान जिला कोषाध्यक्ष कमरुद्दीन सैफी भी उपस्थित रहे।
Published on:
04 Nov 2024 06:26 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
