3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rohilkhand University : भूगोल के पेपर में कॉमर्स के सवाल आने पर छात्रों ने किया हंगामा

बरेली। भूगोल का पेपर देने पहुंचे छात्र-छात्राओं ने जब कॉमर्स के सवाल देखे तो वह हैरान हो गए। इस दौरान हंगामा हो गया। बरेली कॉलेज सहित तमाम कॉलेजों ने विश्वविद्यालय को इसकी सूचना दी।

less than 1 minute read
Google source verification
bareilly_collage.jpg

रविवार को स्नातक प्रथम सेमेस्टर का भूगोल का था पेपर

रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं में रविवार को बड़ी लापरवाही पकड़ में आई। रविवार को स्नातक प्रथम सेमेस्टर का भूगोल का पेपर था। छात्र उस समय हैरान रह गए जब भूगोल के पेपर में तमाम सवाल कॉमर्स के नजर आए। छात्रों ने कक्ष निरीक्षकों को इसके बारे में बताया।

अति लघु उत्तरीय 10 प्रश्नों में से पांच प्रश्न कॉमर्स के निकले

उन्होंने पेपर देखा तो वो भी हैरान रह गए। सही से पेपर देखने पर पता चला कि अति लघु उत्तरीय 10 प्रश्नों में से पांच प्रश्न कॉमर्स के हैं जबकि एक लघु उत्तरीय प्रश्न भी गलत आया है। छात्रों ने इस पर हंगामा शुरू कर दिया।

छात्र-छात्राओं ने अतिरिक्त अंक देने की मांग उठाई

उन्होंने इन छह सवालों के बदले में अतिरिक्त अंक देने की मांग उठाई। किसी तरह से छात्रों को शांत करके बिठाया गया। बरेली कॉलेज सहित तमाम कॉलेजों ने विश्वविद्यालय को इसकी सूचना दी। अब पड़ताल की जा रही है कि आखिर ऐसी गड़बड़ी कहां से हुई है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग