24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भुता में जायरीन को रोकने की अफवाह से मचा हड़कंप, बरेली पुलिस को किया ट्वीट

बरेली। एक्स (ट्वीटर) पर मंगलवार सुबह एक युवक ने ट्वीट किया कि कुछ लोग बरेली उर्स-ए-रजवी में आ रहे हैं, उन्हें भुता थाने में रोक लिया है। ट्वीट की जानकारी होने पर दरगाह से लेकर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पूरे मामले की जानकारी की गई। इसके बाद पुलिस ने बताया कि लोग बिना सुरक्षा के आ रहे थे। उन्हें सुरक्षा देकर सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
x.jpg

दरगाह से लोगों ने जानकारी करना की शुरू

सुबह से ही अकीदतमंदों का दरगाह आला हजरत में उमड़ना शुरू हो गया। हजारों की संख्या में लोग उर्स में शामिल होने के लिए इस्लामिया ग्राउंड पहुंच गए थे। इस दौरान भुता से भी जायरीन बरेली आ रहे थे। एक युवक ने बरेली पुलिस को एक्स (ट्वीटर) पर एक ट्वीट किया। इसमें युवक ने लिखा कुछ लोग बरेली उर्स-ए-रजवी में आ रहे हैं। उनको भुता थाने में रोक लिया है। आप से गुजारिश है कि आप कुछ कीजिए। ट्वीट होने के बाद इसकी चर्चा होने लगी। दरगाह से भी लोगों ने इसकी जानकारी करना शुरू कर दी।

थाना प्रभारी ने रोकने की बात को बताया गलत

जायरीनों को रोकने अफवाह से पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। इसके कुछ देर बाद ही पुलिस ने ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि पुलिस सुरक्षा के साथ गन्तव्य तक पहुंचाने में मदद की जा रही है। इस मामले में थाना प्रभारी राजेश बाबू मित्रा ने बताया कि लोग बिना सुरक्षा के जा रहे थे। जिन्हें पुलिस सुरक्षा के साथ क्षेत्र से निकाला जा रहा है। रोकने की बात गलत हैं।