
श्रमिकों की कन्याओं का हुआ सामूहिक विवाह, 520 लड़कियों की हुई शादी,श्रमिकों की कन्याओं का हुआ सामूहिक विवाह, 520 लड़कियों की हुई शादी,श्रमिकों की कन्याओं का हुआ सामूहिक विवाह, 520 लड़कियों की हुई शादी,श्रमिकों की कन्याओं का हुआ सामूहिक विवाह, 520 लड़कियों की हुई शादी,श्रमिकों की कन्याओं का हुआ सामूहिक विवाह, 520 लड़कियों की हुई शादी,श्रमिकों की कन्याओं का हुआ सामूहिक विवाह, 520 लड़कियों की हुई शादी,श्रमिकों की कन्याओं का हुआ सामूहिक विवाह, 520 लड़कियों की हुई शादी,श्रमिकों की कन्याओं का हुआ सामूहिक विवाह, 520 लड़कियों की हुई शादी,श्रमिकों की कन्याओं का हुआ सामूहिक विवाह, 520 लड़कियों की हुई शादी
बरेली। सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए संचालित कन्या विवाह सहायता योजना के तहत सोमवार को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। बरेली क्लब मैदान में आयोजित हुए इस समारोह में श्रमिकों की 520 कन्याओं का विवाह हुआ। इस अवसर पर प्रदेश सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
श्रमिकों को दिया जा रहा है लाभ
इस अवसर पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि वे सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिक जो न्यूनतम एक वर्ष तक नियमित अंशदान जमा किया हो पुत्री के विवाह हेतु 55 हजार रूपये की धनराशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की पुत्रियों को कन्या विवाह सहायता योजना का लाभ दिया जा रहा है, जिससे उनकी पुत्रियों का दाम्पत्य जीवन यापन कर सके। उन्होंने कहा कि अन्तरजातीय विवाह में 61 हजार रूपये की धनराशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि योजना के अन्तर्गत सामूहिक विवाह की स्थिति में न्यूनतम 11 जोड़ों की एक साथ एक स्थल पर आयोजित होने की दशा में 65 हजार रूपये धनराशि दी जाएगी। सामूहिक विवाह आयोजन में होने वाले व्यय हेतु सात हजार प्रति जोड़ों की दर से भूगतान बोर्ड द्वारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त वर व वधू को पांच हजार रूपये प्रत्येक की दर से विवाह की पोशाक क्रय हेतु दिया जा रहा हैं।
ये रहें मौजूद
इस अवसर पर मेयर उमेश गौतम, मीरगंज विधायक डीसी वर्मा, फरीदपुर विधायक श्यामबिहारी लाल, भोजीपुरा विधायक बहोरनलाल मौर्य समेत भाजपा के तमाम नेता और अफसरों ने वर वधु को आशीर्वाद दिया।
Published on:
03 Feb 2020 07:12 pm

बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
