7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संतोष गंगवार को मिला वफादारी का इनाम, बनाए गए झारखंड के राज्यपाल, बधाई देने वालों की लगी झड़ी

बरेली से आठ बार के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार को पार्टी हाई कमान ने उनकी वफादारी और सादगी का इनाम दिया है। संतोष गंगवार को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है। इसके साथ ही शनिवार देर रात से रविवार तक उनके घर पर बधाई देने वालों की लाइन लगी रही।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। बरेली से आठ बार के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार को पार्टी हाई कमान ने उनकी वफादारी और सादगी का इनाम दिया है। संतोष गंगवार को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है। इसके साथ ही शनिवार देर रात से रविवार तक उनके घर पर बधाई देने वालों की लाइन लगी रही।

पूरी निष्ठा से करूंगा नई भूमिका का निर्वाह
झारखंड का राज्यपाल बनाये जाने के बाद संतोष गंगवार ने कहा कि ये संवैधानिक पद उन्हें मिला है। देश के विकास में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करूंगा। उन्होंने बरेली के लोगों और पार्टी हाई कमान का धन्यवाद दिया। कहा कि बरेली के लोगों ने मेरा हर परिस्थिति में साथ दिया। मैंने कई उतार चढ़ाव देखे। लेकिन लोग मेरे साथ खड़े रहे। इससे मेरा उत्साह बढ़ता रहा। जनता की सेवा ही एक मात्र लक्ष्य है। राज्यपाल की भूमिका में नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करुंगा।

अमित शाह ने बरेली दौर में राज्यपाल बनने के दिए थे संकेत
उम्र का हवाला और तमाम राजनीतिक उठा पटक के बीच पार्टी हाई कमान ने संतोष गंगवार का लोकसभा का टिकट काट दिया था। इसको लेकर कुर्मी बिरादरी में कुछ नाराजगी थी। 2 मई को गृहमंत्री अमित शाह हॉटमैन रामलीला ग्राउंड आए थे। उन्होंने मंच से संतोष गंगवार को नई जिम्मेदारी देने की बात कही थी। गृहमंत्री की बात सच साबित हुई और संतोष गंगवार को झारखंड के राज्यपाल पद का तोहफा मिल गया।