3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिन दहाड़े महिला की गला रेत कर हत्या से सनसनी

महिला की हत्या की सूचना पर बारादरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
दिन दहाड़े महिला की गला रेत कर हत्या से सनसनी

दिन दहाड़े महिला की गला रेत कर हत्या से सनसनी

बरेली। बारादरी इलाके में रहने वाली महिला की दिन दहाड़े गला रेत कर हत्या कर दी गई। महिला का शव उसके घर से बरामद हुआ। हत्या का पता उस वक्त चला जब महिला का पति वापस घर लौटा। महिला की हत्या की सूचना पर बारादरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें

सर्राफ की हत्या का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, कुछ सेकेण्ड में ही हुई हत्या- देखें वीडियो

हजियापुर की रहने वाली आसमा का दिन दहाड़े गला रेत कर कत्ल कर दिया। जिस समय ये वारदात हुई महिला का पति शमीम घर पर नहीं था। शमीम के घर वापस लौटने पर हत्या का पता चला। महिला की हत्या की सूचना पर एएसपी अभिषेक वर्मा बारादरी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य संकलन किए। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है पुलिस के अफसर इस मामले में पूछताछ कर रहे हैं। एएसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि महिला की हत्या की सूचना डायल 100 के माध्यम से मिली थी। धारदार हथियार से गले में चोट की गई है। पुलिस मामले में पूछ्ताछ कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।