
शोहदे ने फाड़े कपड़े, लोगों को आता देख भागा
किला के बाकरगंज निवासी महिला ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी पर पड़ोसी यूसुफ गलत नजर रखता है। 22 मई की रात आठ बजे वह घर पर नहीं थी। किसी काम से पड़ोस में गई थी। घर में उनकी बड़ी और छोटी बेटी थी। इस दौरान यूसुफ घर में घुस आया। उसने उनकी बड़ी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। इस बीच उनकी बेटी के कपड़े फट गए। बेटी के शोर मचाने पर वह पड़ोस में से फौरन अपने घर पहुंची। इस दौरान आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। किला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शिकायत करने पर भी नहीं माना, पुलिस ने की कार्रवाई
युवती की मां ने बताया कि आरोपी काफी दिनों से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। वह अश्लील इशारे भी करता था। उस समय उसके परिजनों से शिकायत की थी, लेकिन वह नहीं माना। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Published on:
25 May 2023 04:27 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
