
भाजपा, सपा समर्थित प्रत्याशी समेत दिग्गजों ने डाले वोट
जिले में सबसे कम नगर निगम में चल रहा मतदान प्रतिशत
बरेली। सूरज चढ़ने के साथ ही मतदान का प्रतिशत तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि देहात क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत ज्यादा है। शहरी क्षेत्र में धूप और गर्मी की वजह से लोग कम वोट डालने निकल रहे हैं। वहीं राजनीतिक दिग्गजों ने अपने वोट डालकर लोगों से लोकतंत्र के महायज्ञ में अपनी आहुति देने का एल आह्वान किया है। भाजपा प्रत्याशी महापौर उमेश गौतम ने सदर तहसील में अपने परिवार के साथ वोट डाला है। सपा समर्थित निर्दलीय मेयर प्रत्याशी डॉक्टर आईएस तोमर ने रामपुर गार्डन में अपना वोट डाला है। कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी डॉक्टर केबी त्रिपाठी ने अपनी पत्नी के साथ रामपुर गार्डन में सुबह 7 बजे ही मतदान किया। इसके साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद संतोष गंगवार, प्रदेश सरकार में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ अरुण कुमार ने मतदान किया है। भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और पूर्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने अपने बेटे मनीष और परिवार के साथ विष्णु बाल सदन कालीबाड़ी में मतदान किया। उनके साथ भाजपा नेता उमेश कठेरिया भी मौजूद थे।
फरीदपुर नगर पालिका ने तोड़ा मतदान का रिकॉर्ड
गुरुवार दोपहर 12:30 बजे तक सबसे ज्यादा मतदान फरीदपुर नगर पालिका में हुआ। वहां 46 फ़ीसदी रिकॉर्ड किया गया है। मीरगंज नगर पालिका में 37.2 फीसदी, नवाबगंज में 34 फीसदी, शीशगढ़ में 33.5 फ़ीसदी वोट पड़े हैं। नगर निगम क्षेत्र में सबसे कम 22.2 फ़ीसदी वोट 12:30 बजे तक डाले गए।
Published on:
11 May 2023 01:32 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
