15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसी का जश्न किसी के घर में फाके, नगर निगम कर्मचारियों को दो माह से नहीं मिला वेतन, विरोध प्रदर्शन

नये साल में कहीं जश्न है तो कई परिवारों में फाके हो रहे हैं। नगर निगम में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले संविदा कर्मचारियों ने पिछले दो माह से वेतन न मिलने के कारण कार्य बहिष्कार कर दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। नये साल में कहीं जश्न है तो कई परिवारों में फाके हो रहे हैं। नगर निगम में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले संविदा कर्मचारियों ने पिछले दो माह से वेतन न मिलने के कारण कार्य बहिष्कार कर दिया है। नाराज कर्मचारियों ने नगर निगम गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। साथी कर्मचारियों ने वेतन न मिलने तक काम न करने का ऐलान किया है।

सफाई व्यवस्था पर पड़ा कर्मचारियों के प्रदर्शन का असर

विरोध प्रदर्शन का असर शहर की सफाई व्यवस्था पर पड़ा है। कई इलाकों में कूड़ा कचरा न उठने से गंदगी बढ़ने लगी है, जिससे स्थानीय निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कर्मचारियों का कहना है कि ये नियमित रूप से शहर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिला है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ा है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि नगर निगम प्रशासन उनकी समस्याओं की गंभीरता से नहीं ले रहा है।

वेतन न मिलने तक काम पर नहीं लौटेंगे कर्मचारी

कर्मचारियों की मांगें प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया जाएगा, तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि उनको मेहनत का भुगतान समय पर किया जाए ताकि वे अपने परिवार को जिम्मेदारियों को पूरा कर सकें। इस मुद्दे पर नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि वेतन जारी करने की प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही इसे सुलझा लिया जाएगा।


बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग