16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SSP का ऑपरेशन HS: गोलीकांड के मुख्य सरगना राजीव राणा समेत 42 बने हिस्ट्रीशीटर, 375 पार पहुंचा आंकड़ा 

शहर से देहात तक अपराध की जड़ों में बारूद भर चुके बदमाशों पर पुलिस ने नकेल कस दी है। एसएसपी अनुराग आर्य के नेतृत्व में चल रहे ‘ऑपरेशन HS’ ने अपराधियों की कमर तोड़ दी है।

2 min read
Google source verification

बरेली। शहर से देहात तक अपराध की जड़ों में बारूद भर चुके बदमाशों पर पुलिस ने नकेल कस दी है। एसएसपी अनुराग आर्य के नेतृत्व में चल रहे ‘ऑपरेशन HS’ ने अपराधियों की कमर तोड़ दी है। बरेली में 17 और शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल दी गई, जिसके साथ ही कुल संख्या 375 के पार पहुंच गई। पीलीभीत बाईपास गैंगवार का मुख्य सरगना राजीव राणा को भी आधिकारिक तौर पर हिस्ट्रीशीटर घोषित कर दिया गया है। विधायकों और नेताओं की पैरवी काम नहीं आई।

22 जून 2024 को इज्जतनगर थाना क्षेत्र के पीलीभीत बाईपास पर हुई गैंगवार आज भी शहर के जेहन में ताजा है। जमीन कब्जे की जंग में दो गुट आमने-सामने आए और हाईवे पर गोलियों की बौछार कर दी गई। आधे घंटे तक रुक-रुककर चली फायरिंग में 100 से ज्यादा राउंड गोलियां दागी गईं। एक घर की दीवार में ही 16 गोलियां धंसी मिली थीं। पुलिस के पहुंचने पर भी हमलावर नहीं रुके थे बेख़ौफ अंदाज में तांडव जारी रहा। अब उसी कांड का मास्टरमाइंड राजीव राणा हिस्ट्रीशीटर बन चुका है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास और धोखाधड़ी समेत करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं।

तीन दिन में 42 हिस्ट्रीशीटर, अपराधियों में मचा हड़कंप

एसएसपी के सख्त रुख का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महज तीन दिन में 42 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल दी गई। अब कोई भी अपराधी रिकॉर्ड से बाहर नहीं बचेगा। हर 15 दिन में हिस्ट्रीशीटर की गतिविधियों की समीक्षा होगी और यक्ष एप के जरिए उन पर डिजिटल निगरानी रखी जाएगी।

 हिस्ट्रीशीटर लिस्ट में ये भी बड़े नाम शामिल

पुलिस की लिस्ट में कई कुख्यात चेहरे शामिल हैं। इनमें 

  • सलमान: 33 मुकदमे (चोरी-नकबजनी)
  • सियानंद उर्फ श्याम: 19 मुकदमे
  • रविंद्र उर्फ राजू: 25 मुकदमे
  • कल्लू (सिधवा): 32 मुकदमे
  • जुनैद, इमरान उर्फ बम्बईया, वसीम उर्फ गंटी जैसे शातिर चोर-तस्कर भी रडार पर

इन सभी पर अब सख्त निगरानी रहेगी और थाने में नियमित हाजिरी भी देनी होगी।

ऑपरेशन HS से टूटा अपराधियों का नेटवर्क

एसएसपी अनुराग आर्य के कार्यकाल में सबसे ज्यादा हिस्ट्रीशीट खोलने का रिकॉर्ड बन चुका है। पुलिस का फोकस है कि गैंगवार करने वालों की पहचान, नेटवर्क तोड़ना, लगातार निगरानी और सख्त कार्रवाई होगी। एसएसपी अनुराग आर्य ने साफ शब्दों में कहा कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। जो भी अपराधी हिस्ट्रीशीटर बना है, उसकी हर गतिविधि पर पुलिस की नजर रहेगी।अब बरेली में अपराधियों के लिए एक ही संदेश है या तो सुधर जाओ, या फिर कानून का शिकंजा झेलने को तैयार रहो।