12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस की परफॉर्मेंस पर चला एसएसपी का चाबुक, शीशगढ़ बना टॉप थाना, दस चौकी इंचार्ज पर लटकी जांच की तलवार

जिले में पुलिस की परफॉर्मेंस को लेकर एसएसपी की ओर से बुधवार देर रात पुलिस लाइन सभागार में बड़ा मंथन हुआ। बैठक में सभी थाना प्रभारी, सीओ और चौकी इंचार्ज पहुंचे। यहां मार्च और अप्रैल की पुलिसिंग रिपोर्ट पर बारीकी से चर्चा हुई। एसएसपी ने साफ कहा कि काम में लापरवाही अब नहीं चलेगी। जो अच्छा करेगा, वही सराहना पाएगा, वरना कार्रवाई तय है।

2 min read
Google source verification

समीक्षा बैठक में एसएसपी अनुराग आर्य व मौजूद अन्य अधिकारी (फोटो सोर्स: पत्रिका)

बरेली। जिले में पुलिस की परफॉर्मेंस को लेकर एसएसपी की ओर से बुधवार देर रात पुलिस लाइन सभागार में बड़ा मंथन हुआ। बैठक में सभी थाना प्रभारी, सीओ और चौकी इंचार्ज पहुंचे। यहां मार्च और अप्रैल की पुलिसिंग रिपोर्ट पर बारीकी से चर्चा हुई। एसएसपी ने साफ कहा कि काम में लापरवाही अब नहीं चलेगी। जो अच्छा करेगा, वही सराहना पाएगा, वरना कार्रवाई तय है।

रैंकिंग सिस्टम में थाना शीशगढ़ ने मार्च और अप्रैल दोनों महीनों में पहला स्थान हासिल कर झंडा गाड़ दिया। मार्च में 2002 अंक और अप्रैल में 2147 अंक के साथ शीशगढ़ टॉप पर रहा। वहीं, मीरगंज और भमौरा मार्च में दूसरे-तीसरे नंबर पर रहे। अप्रैल में अलीगंज और भमौरा ने टॉप थानों में जगह बनाई।

सीओ और जोन रैंकिंग भी आई सामने

बहेड़ी सर्किल लगातार दोनों महीनों में टॉप पर रहा, जबकि मार्च में उत्तरी जोन और अप्रैल में दक्षिणी जोन अव्वल रहे। यह रैंकिंग अपराध नियंत्रण, वांछितों की गिरफ्तारी, समय से विवेचना निपटाना, समन-वारंट की तामीली और थाने की साफ-सफाई समेत करीब दो दर्जन बिंदुओं पर बनी है।

पांच चौकी इंचार्जों को मिला इनाम

जिन चौकी इंचार्जों ने मेहनत से काम किया, उन्हें नजरअंदाज नहीं किया गया। पांच चौकी प्रभारियों को एसएसपी ने ट्रॉफी, प्रशंसा पत्र और इनाम देकर सम्मानित किया। इसमें जोगीनवादा, रामगंगा, बिहारीपुर, किला और नकटिया चौकी के इंचार्ज शामिल हैं।

लापरवाह चौकी इंचार्जों की लिस्ट तैयार

बैठक में जिन चौकी इंचार्जों का प्रदर्शन खराब मिला, उनके खिलाफ जांच बैठा दी गई है। दस चौकी प्रभारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो चुकी है, जबकि एक को सस्पेंड भी कर दिया गया है। एसएसपी ने सभी अफसरों को सख्त लहजे में चेताया कि अब अपराध और जनता से जुड़े मामलों में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी ग्रामीण, एसपी ट्रैफिक, एसपी साउथ सभी सीओ और थाना प्रभारियों के अलावा कई अन्य अफसर मौजूद रहे।