24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्टेशन मास्टर ने लड़कियों से की फोन पर मनचली बातें, भेजें मैसेज, रेलवे सेवा से हुए बाहर

स्टेशन मास्टर विपिन सोलंकी पर महिला उत्पीड़न के मामले में आरोप सही पाए गये। जिसके चलते उन्हें इज्जतनगर रेल मंडल के सीनियर डीओएम ने नौकरी से बाहर कर दिया है। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर रेल मंडल के पूरनपुर स्टेशन पर तैनात थे। कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल की गई।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। स्टेशन मास्टर विपिन सोलंकी पर महिला उत्पीड़न के मामले में आरोप सही पाए गये। जिसके चलते उन्हें इज्जतनगर रेल मंडल के सीनियर डीओएम ने नौकरी से बाहर कर दिया है। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर रेल मंडल के पूरनपुर स्टेशन पर तैनात थे। कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल की गई। एक साल जांच के बाद कार्रवाई पूरी हुई।

शिकायत जुलाई 2023 में डीआरएम रेखा यादव से हुई
लगभग एक साल पहले पूर्वोत्तर रेलवे स्काउट एंड गाइड का कैंप काठगोदाम गया था। जिसमें पुरुष-महिलाएं भी गए थे। उस समय जिला सचिव के पद पर कार्यरत विपिन सोलंकी (स्टेशन मास्टर) पर दो लड़कियों ने उत्पीड़न का आरोप लगाया था। लड़कियों को मोबाइल पर काल और मैसेज भेजने का भी आरोप था। इस मामले में शिकायत जुलाई 2023 में डीआरएम रेखा यादव से हुई।

विपिन सोलंकी पर लगे आरोप सही पाए गये
डीआरएम ने जांच महिला कमेटी को दी। कमेटी में सुप्रीम कोर्ट की एक महिला अधिवक्ता भी शामिल थीं। मामले की लंबी जांच चली। विपिन सोलंकी को जिला सचिव के पद से हटा दिया गया। भोजीपुरा से पूरनपुर तबादला कर दिया गया। जांच कमेटी ने पीड़िता के साथ-साथ कैंप में गईं कई अन्य लड़कियों के भी बयान दर्ज किए गए। कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल के बाद महिला कमेटी ने विपिन सोलंकी पर लगे आरोप सही पाए। कमेटी ने जांच रिपोर्ट डीआरएम को दी। डीआरएम के आदेश पर सीनियर डीओएम ने पूरनपुर में तैनात स्टेशन मास्टर विपिन सोलंकी को रिमूव फ्राम सर्विस (नौकरी से बाहर) कर दिया।

रिमूव फ्राम सर्विस किया गया
राजेंद्र सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल ने बताया स्टेशन मास्टर विपिन सोलंकी के खिलाफ महिला उत्पीड़न की शिकायत थी। जिसकी जांच की जा रही थी। महिला कमेटी ने मामले की जांच की। जिसमें आरोप सही पाए जाने पर पूरनपुर के स्टेशन मास्टर विपिन सोलंकी को रिमूव फ्राम सर्विस किया गया है।