7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सहारनपुर के सुधीर कुमार बने बरेली के नए जिला जज, जाने तैनाती का सफर

हाई कोर्ट ने मैनपुरी में कार्यरत जिला जज सुधीर कुमार को बरेली का नया जिला जज नियुक्त किया है। सुधीर कुमार, मूल रूप से सहारनपुर के निवासी हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। हाई कोर्ट ने मैनपुरी में कार्यरत जिला जज सुधीर कुमार को बरेली का नया जिला जज नियुक्त किया है। सुधीर कुमार, मूल रूप से सहारनपुर के निवासी हैं। उनका न्यायिक करियर कई महत्वपूर्ण पदों पर तैनाती के साथ आगे बढ़ा है।

पीलीभीत में रहे हैं जिला जज

2008 में उनकी पहली नियुक्ति अपर जिला जज के रूप में पीलीभीत में हुई थी, जहां उन्होंने 2012 तक कार्य किया। इसके बाद, वह बुलंदशहर, लखनऊ, शाहजहांपुर, और गोरखपुर जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर कार्यरत रहे। 2021 में, सुधीर कुमार को पीलीभीत के जिला जज के रूप में पदोन्नत किया गया, और वर्ष 2023 से मैनपुरी में जिला जज के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

बरेली के जिला जज हो चुके हैं सेवानिवृत्त

यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब बरेली के पूर्व जिला जज विनोद कुमार दूबे के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद खाली था। इस दौरान, एडीजे-प्रथम हरेंद्र बहादुर सिंह ने प्रभारी जिला जज के रूप में कार्यभार संभाला था।
सुधीर कुमार की बरेली जिले में यह पहली नियुक्ति है। हालांकि, इससे पहले वह बरेली डिवीजन के जिलों पीलीभीत और शाहजहांपुर में कार्यरत रह चुके हैं, जिससे उन्हें इस क्षेत्र की न्यायिक और सामाजिक व्यवस्था की गहरी जानकारी है।

न्याय प्रक्रिया में तेजी और जनता का बढ़ेगा विश्वास

उनकी नियुक्ति से न्याय व्यवस्था में सुधार और न्यायिक प्रक्रिया में तेजी की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे पीड़ितों को त्वरित और निष्पक्ष न्याय मिलने की संभावना है। सुधीर कुमार की नियुक्ति से न्यायपालिका की गरिमा बढ़ेगी और जनता में न्याय प्रणाली के प्रति विश्वास मजबूत होगा, जिससे लोग न्याय की अपनी उम्मीदों को बनाए रख सकेंगे।


बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग