1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बरेली
तलाक पीड़ित महिलाओं ने प्रधानमंत्री से की तलाक से आजादी दिलाने की मांग
Play video

तलाक पीड़ित महिलाओं ने प्रधानमंत्री से की तलाक से आजादी दिलाने की मांग

इस अवसर पर महिलाओं ने प्रधानमंत्री से तीन तलाक जैसी प्रथाओं से आजादी दिलाने की मांग की।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

suchita mishra

•

Updated: 15 Aug 2018, 4:18 PM IST

बरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तीन तलाक, हलाला पीड़ित और बहु विवाह की शिकार महिलाओं ने भी जश्न मनाया। इस अवसर पर महिलाओं ने प्रधानमंत्री से तीन तलाक जैसी प्रथाओं से आजादी दिलाने की मांग की। मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी के नेत्तृत्व में मोहल्ला गढ़ैया में स्वतंत्रता दिवस मनाया। तीन तलाक, हलाला और बहुविवाह जैसे उत्पीड़न की शिकार महिलाओं ने स्वतंत्रता दिवस पर हाथों में तिरंगा लेकर तलाक और हलाला से आजादी मांगी।

ये भी पढ़ें

Independence Day 2018- आजादी के जश्न में डूबा बरेली- देखें तस्वीरें

प्रधानमंत्री से है उम्मीद

इस अवसर पर फरहत नकवी ने कहा कि तीन तलाक पीड़ित महिलाओं को प्रधानमंत्री से उम्मीद बढ़ी है और प्रधानमंत्री जी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से भी इस बात का जिक्र किया है उन्होंने उम्मीद जताई है कि 2019 के स्वतंत्रता दिवस तक तीन तलाक से आजादी मिल जाएगी।

ये भी पढ़ें

बरेली में जेल से छूटे युवक की बेरहमी से हत्या, वजह आपको हैरान कर देगी

महिलाओं ने किया वृक्षारोपण

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तीन तलाक पीड़ित महिलाओं ने राष्ट्रगान गाया और हिंदुस्तान जिन्दाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर तलाक पीड़ित महिलाओं ने पौधे भी लगाए। इस मौके पर रूहिना खातून,तारा बी,सोनम,जहाँआरा,गुलअफशां,परवीन,निशा,गुलनाज़,रेहाँना,शहनाज़ समेत तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।

ये भी पढ़ें

Independence Day 2018- मदरसे में मना आजादी का जश्न- देखें तस्वीरें

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश