
तस्लीम जहां हत्याकांड: बीते गुरुवार को उत्तर प्रदेश का डिबडिबा क्षेत्र में वसुंधरा इनक्लेव के आस पास खाली प्लाट में तस्लीम जहां की डेडबाॅडी मिली थी। उत्तर प्रदेश की बिलासपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम भी कराया लेकिन रिपोर्ट में मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हुई थी।
आपको बता दें कि तस्लीम जहां उत्तराखंड के निजी हॉस्पिटल में नर्स का काम करती थी। तस्लीम जहां पिछले महीने की 30 जुलाई से लापता थी। 31 जुलाई को उसकी बहन ने रुद्रपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो एक के बाद एक कई परतें खुलने लगीं। पुलिस ने मामले में सीसीटीवी खंगाले तो 30 जुलाई को तस्लीम जहां इंदिरा चौक रुद्रपुर से एक आटो में जाती हुई दिखी। लेकिन अपने घर यानी वसुंधरा अपार्टमेंट तक नहीं पहुंची। उसी फुटेज में एक संदिग्ध भी दिखा।
पुलिस को मृतका से पास से लूटे हुए मोबाइल की लोकेशन बरेली में मिली। जानकारी सामने आई कि तस्लीम जहां का मोबाइल बरेली का रहने वाला धर्मेंद्र इस्तेमाल कर रहा है। पुलिस टीम बरेली जा पहुंची तो पता चला कि धर्मेंद्र परिवार संग फरार हो चुका है। इसके बाद पुलिस ने उसे राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।
Updated on:
15 Aug 2024, 4:41 PM IST
Published on:
15 Aug 2024, 4:40 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.