बरेली

तेजस्वी यादव को हार का डर’: चुनाव बहिष्कार के बयान पर दानिश आजाद का हमला

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने पीएम मोदी की ऐतिहासिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। साथ ही तेजस्वी यादव के चुनाव बहिष्कार बयान पर तीखा हमला बोला।

2 min read
Jul 25, 2025
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी।PC: IANS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक और कीर्तिमान अपने नाम किया। वह लगातार सबसे लंबे समय तक भारत के प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे व्यक्ति बन गए हैं, जिन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को इस मामले में पीछे छोड़ दिया। इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि यह सभी भारतीयों के लिए गर्व का क्षण है।

भारत ने पीएम मोदी के नेतृत्व में छुई नई ऊंचाइयां

दानिश आजाद अंसारी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने यह एकमात्र कीर्तिमान नहीं रचा, बल्कि कई अन्य उपलब्धियां भी उनके नाम हैं। वह आजादी के बाद जन्मे पहले प्रधानमंत्री हैं, जो अपने आप में एक बड़ा कीर्तिमान है। कई देशों ने उन्हें अपने सर्वोच्च सम्मानों से नवाजा है। विशेष रूप से मुस्लिम देशों ने भी पीएम मोदी को अपार सम्मान और प्यार दिया है। भारत को विश्व गुरु बनाने और विकसित भारत के संकल्प को वो ईमानदारी से पूरा कर रहे हैं।" अंसारी ने आगे कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास और वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयां छुई हैं। उनकी नीतियों और कार्यशैली ने भारत को एक मजबूत और समृद्ध देश के रूप में स्थापित किया है।

'बिहार की जनता के बीच जा रहा है गलत संदेश'

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव के चुनाव बहिष्कार के बयान पर दानिश आजाद ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "तेजस्वी यादव संभावित हार के डर से इस तरह के बयान दे रहे हैं। बिहार की जनता ने लोकसभा चुनाव में राजद को नकार दिया था, और आगामी विधानसभा चुनाव में भी उनकी हार तय है। उनकी बयानबाजी से बिहार की जनता के बीच गलत संदेश जा रहा है।"

'विपक्ष दे सकारात्मक सुझाव'

दानिश आजाद ने आगे कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जो संविधान के तहत चलता है। ऐसे में इस तरह के बयानों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने विपक्ष को सलाह दी कि वह नकारात्मक राजनीति छोड़कर सकारात्मक सुझाव दे और विकास के कार्यों में सहयोग करे।उन्होंने कहा, "विपक्ष को चाहिए कि वह भारतीय जनता पार्टी, पीएम मोदी और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों में सकारात्मक योगदान दे। यही देश और जनता के हित में होगा।"

Published on:
25 Jul 2025 07:05 pm
Also Read
View All
31 दिन नॉन-स्टॉप एग्जाम, रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने जारी किया कैलेंडर, 2 से 31 जनवरी तक बिना छुट्टी परीक्षा, रविवार को भी

अब खुले में अंडे बेचोगे तो फंसोगे, पैकिंग-लेबलिंग जरूरी, छह महीने बाद सख्त कार्रवाई, एफएसएसएआई ने दिए ये निर्देश

दो घंटे में बरेली से पहुंच जाएंगे आगरा, 7700 करोड़ की एक्सप्रेसवे परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, मथुरा हाथरस जाना भी हुआ आसान

शादी में बरपा खूनी कहर: तलवारों से सुरेंद्र पाल की हत्या, गैंगस्टर एक्ट में दोषी पांच को उम्रकैद, फरार आरोपियों की होगी कुर्की

क्या आज आपकी दुकान की बारी, करोड़ों के बकाये पर निगम की सीलिंग स्ट्राइक, शोरूम–मार्केट बंद, व्यापारियों में खौफ

अगली खबर