
SSP अनुराग आर्य(फाइल फोटो)
बरेली। दरोगा के बेटे का नामजद हत्यारोपी किला पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया। थाना पुलिस और एसओजी आमने-सामने हैं। फरार मुलजिम को एसओजी का मुखबिर बताया जा रहा है। एसएसपी अनुराग आर्य ने सीओ द्वितीय को मामले में जांच सौंपी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई है।
एसओजी ने बुलाया और किला थाने से फरार हो गया आरोपी
किला थाने में दरोगा के बेटे अमन के हत्यारोपी राम गुज्जर को सोमवार रात एसओजी के सिपाही ने बुलाया था। इसके बाद वह किला थाने में बैठाया गया था। मंगलवार सुबह वह थाने से फरार हो गया। राम गुज्जर एसओजी का मुखबिर है। इसको लेकर अब किला पुलिस और एसओजी आमने-सामने आ गए हैं। आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।
इंस्पेक्टर किला बोले- राम को हत्यारोपियों को पकड़ कर लाने के लिए छोड़ा है
किला इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि राम गुज्जर को मुकदमे में नामजद दूसरे आरोपियों को पकड़कर लाने के लिए छोड़ा है। वह फरार नहीं है। इससे साफ जाहिर है कि पुलिस और अपराधियों की सांठगांठ थी। पहले एसओजी ने राम गुज्जर के जरिए अमन को बुलवाया। इसके बाद प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में अमन की पीट कर और गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद एसओजी ने राम गुज्जर को दोबारा किला थाने में बुलवाया। बाद में वह थाने से फरार हो गया।
मारपीट और हत्या के वीडियो की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस को सीसीटीवी के अलावा वहां कई वीडियो मिले हैं। जिसमें पिटाई करते हुए और डंडे से पीटते हुए कई चेहरे सामने आए हैं। उनकी छानबीन की गई है। सीओ द्वितीय संदीप सिंह किला पुलिस ने वीडियो की जांच पड़ताल कर नामो की सूची तैयार की है। कुछ लोगों को इस मामले में हिरासत में लिया गया है। पवन समेत उन आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि एक भी मुख्य आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। अमन के शव को टेंपो में ले जाने का वीडियो भी मिला है।
ये था मामला
बारादरी में नवादा शेखान के रहने वाले दरोगा सुनील कुमार के बेटे अमन उर्फ बिट्टू का शव रविवार को इज्जतनगर क्षेत्र में नाले में पड़ा मिला था। सोमवार को अमन की मां शोभा ने थाना किला में मलूकपुर के प्रापर्टी डीलर विपिन गुप्ता, भमोरा के गांव कोछली के राम गुज्जर, लक्ष्मीपुर इज्जतनगर के पवन, जतिन, पीयूष शंखधार व अज्ञात के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
Published on:
16 Jul 2024 11:01 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
