बरेली

फैक्ट्री जा रहे मैकेनिक को कार ने मारी टक्कर, मौत

घर से फैक्ट्री काम पर जाते समय मैकेनिक की बाइक में कार ने टक्कर मार दी। हादसे में मैकेनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची। यहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया।

less than 1 minute read
May 12, 2023

ड्यूटी करने के लिए बाइक से फैक्ट्री जा रहा था युवक

पुलिस ने कार को कब्जे में लिया, चालक की तलाश जारी

बरेली। घर से फैक्ट्री काम पर जाते समय मैकेनिक की बाइक में कार ने टक्कर मार दी। हादसे में मैकेनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची। यहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना फरीदपुर क्षेत्र के मोहल्ला बक्सरिया निवासी संजीव कुमार (44) पुत्र रामपाल फरीदपुर क्षेत्र की फैक्ट्री एमपी एग्रो में मैकेनिक के पद पर काम करता था। गुरुवार की शाम को ड्यूटी करने के लिए वह घर से बाइक से जा रहे थे। रास्ते में कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में संजीव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को थाना फरीदपुर पुलिस ने बरेली जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। संजीव कुमार की पत्नी सरस्वती और दो बच्चे हैं। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। थाना फरीदपुर पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Published on:
12 May 2023 01:35 pm
Also Read
View All
मोदी सरकार के खिलाफ सड़कों पर हुंकार, मनरेगा पर हमले से भड़की कांग्रेस, सड़क से संसद तक आंदोलन की चेतावनी

एंटी करप्शन : हेडमास्टर की छुट्टी को ड्यूटी बनाने के नाम पर 5 हजार की रिश्वत, बीईओ और शिक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार

एडवोकेट महजबीन हत्याकांड: पुलिस की सुस्ती पर वकीलों में उबाल, कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू

ससुराल में फंदे पर लटकी मिली महिला, पति समेत पूरा परिवार फरार, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी राज

जानलेवा गैस गीजर: बाथरूम में दंपति की मौत, पत्नी निर्वस्त्र, पति का जूते मोजे और कपड़ों में मिला शव, दरवाजा तोड़कर निकाले

अगली खबर