बरेली में एक युवती अपने प्रेमी के साथ भाग गई। दो बाद उसकी सगाई थी। वह ब्यूटी पार्लर गई थी। फिर घर वापस नहीं आई। युवती के पिता ने तहरीर देकर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस युवती की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चला।
मामला बारादरी थना क्षेत्र का है। युवती के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया, "9 नवबंर को हमारी बेटी की सगाई थी। 7 नवबंर को सजने के लिए ब्यूटी पार्लर गई थी। ब्यूटी पार्लर प्रेम नगर क्षेत्र के डीडी पुरम में है। वह देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। हम लोगों को चिंता होने लगी। कहीं हमारी बेटी के साथ कोई अनहोनी न हो जाए।"
पिता बोला-सामाज में हो रही बदनामी
बारादरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया, "शकुल मिश्रा लड़की का दोस्त है। शकुल और उसके दोस्तों पर परिवार वालों ने मुकदमा दर्ज कराया है। लड़की की तलाश कर रहे हैं। जल्द ही युवती को बरामद कर लेंगे।" लड़की के पिता का कहना है कि बेटी का रिश्ता टूट गया है। अब हमारी बदनामी हो रही है।
पुलिस ने FIR की
थाना बारादरी के इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि लड़की के पिता ने थाने में तहरीर दी है. तहरीर के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. इसके साथ ही पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है. उन्होंने पीड़ित परिजनों को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द से जल्द लड़की को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा. साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.