
बरेली। उत्तर प्रदेश पुलिस की चर्चित आईपीएस जोड़ी संभल के एसपी कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई और बरेली की एसपी साउथ अंशिका वर्मा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की सगाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यह हाई-प्रोफाइल जोड़ी फिल्मी अंदाज में डांस करती नजर आ रही है।
संभल के बबराला में आयोजित निजी समारोह में दोनों आईपीएस अधिकारियों ने एक-दूसरे को रिंग पहनाकर रिश्ते को आधिकारिक रूप दिया। समारोह के दौरान केके बिश्नोई काला चश्मा पहनकर डांस करते नजर आए, वहीं अंशिका वर्मा रॉयल लुक में बेहद आकर्षक दिखीं। दोनों का कूल अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है और वीडियो वायरल होते ही चर्चा का विषय बन गया। सगाई के बाद अब शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। जानकारी के मुताबिक 27 से 30 मार्च तक शादी के कार्यक्रम राजस्थान के बाड़मेर और जोधपुर में आयोजित होंगे। 29 मार्च को दोनों सात फेरे लेंगे। इस हाई-प्रोफाइल शादी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और राजनीतिक हस्तियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
अंशिका वर्मा 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं, जबकि केके बिश्नोई 2018 बैच के अफसर हैं। दोनों की मुलाकात गोरखपुर में तैनाती के दौरान हुई थी, जहां केके बिश्नोई एसपी सिटी और अंशिका वर्मा एएसपी के पद पर कार्यरत थीं। यहीं से दोनों के बीच परिचय बढ़ा और धीरे-धीरे रिश्ता मजबूत हुआ। केके बिश्नोई संभल के संवेदनशील मस्जिद प्रकरण के दौरान कानून-व्यवस्था संभालने को लेकर सुर्खियों में आए थे। वहीं अंशिका वर्मा ने सेल्फ स्टडी के दम पर यूपीएससी पास कर आईपीएस बनकर अपनी अलग पहचान बनाई। पुराने परिचय और पारिवारिक सहमति के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया और अब यह चर्चित आईपीएस जोड़ी नए जीवन की शुरुआत करने जा रही है।
Published on:
27 Mar 2026 07:43 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
