13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर में गूंजेगा बरेली के अर्बन हाट एंड हैंडीक्राफ्ट सेंटर का मॉडल

27 से 29 सितंबर को होगी नेशनल स्मार्ट सिटी कॉन्फ्रेंस   बरेली। बरेली स्मार्ट सिटी का अर्बन हाट एंड हैंडीक्राफ्ट सेंटर का मॉडल इंदौर में धूम मचाएगा। इंदौर में 27 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाली नेशनल स्मार्ट सिटी कॉन्फ्रेंस में बरेली के मॉडल का प्रदर्शन किया जाएगा। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय तीन दिन तक कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा।

less than 1 minute read
Google source verification
comm.jpg

राष्ट्रपति होंगी नेशनल स्मार्ट सिटी कॉन्फ्रेंस की मुख्य अतिथि

कमिश्नर बरेली ने बताया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में बेहतर काम करने वाले अफसरों को पुरस्कृत किया जाएगा। इंदौर में होने वाली नेशनल स्मार्ट सिटी कांफ्रेंस के लिए देश भर के स्मार्ट शहरों से अधिकारी पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी। राष्ट्रपति स्मार्ट सिटी में बेहतर कार्य करने वाले अफसरों को अवार्ड देंगी।

स्मार्ट सिटी कॉन्फ्रेंस में प्रतिभाग करेंगी नगर आयुक्त

नेशनल स्मार्ट सिटी कॉन्फ्रेंस में नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स और लेखाधिकारी हृदय नारायण प्रतिभाग करेंगे। 27 से 29 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम को लेकर बरेली से अर्बन हाट एंड हैंडीक्राफ्ट सेंटर का मॉडल इंदौर भेजा जा रहा है। मॉडल को एक गाड़ी के जरिए इंदौर भेजा जाएगा। उसे प्रदर्शनी में रखा जाएगा। इसके बाद उसे वापस बरेली लाया जाएगा। बरेली के अर्बन हॉट एंड हैंडीक्राफ्ट सेंटर मॉडल की जमकर सराहना की जा रही है। स्मार्ट सिटी के इस बरेली मॉडल को पसंद किया गया। इस वजह से इस मॉडल को इंदौर भेजा जा रहा है।

अर्बन हाट एंड हैंडीक्राफ्ट सेंटर मनोरंजन के साथ कारीगरों-शिल्पकारों के हुनर को लगाएगा पंख

बरेली में जरी जरदोजी और हस्तशिल्प के कारीगरों के हुनर को पंख देने के लिए विकास भवन रोड पर अर्बन हॉट एंड हैंडीक्राफ्ट सेंटर 157.67 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। इसमें फेरिस व्हील (झूला) 30 मीटर ऊंचा लगाया गया है। एक बार में इसमें 84 लोग बैठ सकेंगे। अर्बन हॉट एंड हैंडीक्राफ्ट सेंटर में आने वाले लोगों व प्रदेश भर के प्रसिद्ध उत्पादों को देख सकेंगे और खरीद सकेंगे। अर्बन हॉट के जरिए बरेली की जरी जरदोजी और कारीगरों को बाजार मिलेगा। जिससे कारीगर एवं शिल्पकार स्थानीय हस्तकला कलाकृतियों की समृद्धि और अपने हुनर का देश-विदेश में प्रदर्शन कर सकेंगे।


बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग