
जेल से छूट कर आए युवक को गोलियों से भून डाला
बरेली। जिले में हत्याओं की वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला शाही इलाके का है जहाँ पर जेल से छूट कर आए एक युवक की मंगलवार को हत्या कर दी गई। गाँव में शरेआम हुई हत्या के बाद दहशत फैल गई। हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के मामले में मृतक के परिजनों ने गाँव के ही चार लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें
बेरहमी से की हत्या
शाही थाना क्षेत्र के अमोर गांव का रहने वाला धर्मपाल हत्या के मामले में जेल में बंद था और जमानत करा कर जेल से बाहर आया था। धर्मपाल मंगलवार को अपने खेत में पानी लगा रहा था। इस दौरान घात लगाए बैठे हथियार बन्द बदमाशों ने उसपर हमला बोल दिया बदमाशों ने पहले तो उस पर गोलिया बरसा दीं और उसके बाद धारदार हथियार से कई वार किए गांव के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां चलने की आवाज़ सुनने के बाद अफरा तफरी मच गई गांव के लोग जैसे ही बाहर की तरफ दौड़े तो देखा कि धर्मपाल का शव पड़ा हुआ था । शव देखने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़ें
चार के खिलाफ केस दर्ज
परिजनों का कहना है कि धर्मपाल ने अपने भतीजे की शादी गांव की ही लड़की से करा दी थी जिसको लेकर लड़की पक्ष के लोग रंजीश मान रहे थे उन्होंने धर्मपाल की हत्या कर दी । एसपी ग्रामीण डाँक्टर सतीश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों ने हत्या के मामले में गाँव के ही चार लोगों को नामजद किया है। चारों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें
Published on:
14 Aug 2018, 6:05 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.