12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाई से न मिल पाने की कसक में कैदी ने निगला ब्लेड, हालत नाज़ुक, जिला अस्पताल में कराया भर्ती

जिला जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी ने भाई से न मिल पाने की तड़प में ब्लेड निगल लिया। पेट में ब्लेड पहुंचते ही हालत बिगड़ने लगी। जेल प्रशासन ने आनन-फानन में कैदी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

जिला अस्पताल में भर्ती युवक (फोटो सोर्स: पत्रिका)

बरेली। जिला जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी ने भाई से न मिल पाने की तड़प में ब्लेड निगल लिया। पेट में ब्लेड पहुंचते ही हालत बिगड़ने लगी। जेल प्रशासन ने आनन-फानन में कैदी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।

घटना ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। मूल रूप से कस्बा आंवला के मोहल्ला बजरिया निवासी और वर्तमान में एजाज नगर गोटिया थाना बारादरी में रहने वाला सिकंदर, बीते महीने अवैध तमंचा रखने के आरोप में जेल भेजा गया था। वह जेल की बैरक नंबर-2 में बंद था।

सिकंदर का छोटा भाई सूरज भी जेल में ही एक अलग बैरक में बंद है। सिकंदर कई दिनों से जेल प्रशासन से गुहार लगा रहा था कि उसे भाई की बैरक में शिफ्ट कर दिया जाए ताकि वह मानसिक तौर पर सहज रह सके। लेकिन प्रशासन ने नियमों का हवाला देकर उसकी मांग ठुकरा दी।

बताया जा रहा है कि इसी बात से आहत होकर शुक्रवार को सिकंदर ने ब्लेड निगल लिया। कुछ ही देर में उसे पेट में असहनीय दर्द शुरू हो गया और हालत बिगड़ने लगी। जेल में अफरा-तफरी मच गई। जेल स्टाफ ने तत्काल उसे बरेली जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद जवाब दे दिया और उसकी हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक सिकंदर के शरीर पर ब्लेड से खुद को नुकसान पहुंचाने के भी कई निशान मिले हैं, जिससे अंदेशा है कि वह लंबे समय से मानसिक दबाव में था। फिलहाल सिकंदर का इलाज पुलिस निगरानी में जारी है और घटना की सूचना आला अधिकारियों को दे दी गई है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग