5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भड़के सफाई कर्मी, बोले अब बर्दाश्त नहीं, ये लो अपना सम्मान, फूलों की माला वापस करने पहुंचे नगर निगम

बरेली। आश्वासन के बाद भी मांगों का निस्तारण न होने पर शनिवार को नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। अपर नगर आयुक्त का घेराव करते हुए उन्होंने कहा कि जो सम्मान की माला हमको पहनाई गई उसको हम वापस करने आए हैं। वह फिर से आंदोलन करेंगे और सफाई व्यवस्था ठप कर देंगे।  

less than 1 minute read
Google source verification
sdfsdfsdsdg.jpeg

नगर आयुक्त में माला पहनकर किया था सम्मान

शहर के 30 वार्डों में ठेके पर सफाई कराने के फैसले का विरोध कर रहे नगर निगम के सफाई कर्मचारियों में शनिवार को फिर विरोध की चिंगारी सुलह उठी। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बरेली से लौटने और सफाईं व्यवस्था बेहतर होने पर अगले दिन नगर आयुक्त में तमाम सफाई कर्मचारियों को फूलों की माला पहनकर उनका सम्मान किया था। उन्हें आश्वासन दिया था उनके समस्याओं का निस्तारण जल्द कराया जाएगा।

नारेबाजी के साथ आंदोलन की दी चेतावनी

मगर पिछले दो सप्ताह से आश्वासन के भरोसे रुक सफाई कर्मचारियों का गुस्सा शनिवार को फुट पड़ा। तमाम सफाई कर्मचारी इक्कठा होकर नगर आयुक्त कार्यालय पहुंचे। वहां अपर नगर आयुक्त का घेराव करते हुए उन्होंने कहा कि जो सम्मान की माला हमको पहनाई गई उसको हम वापस करने आए हैं। हमारे मांगों का निस्तारण नहीं हुआ है कर्मचारियों ने फिर से आंदोलन करेंगे। सफाई व्यवस्था ठप कर दी जाएगी। फिर से आश्वासन मिलने पर उन्होंने नगर निगम में हंगामा कर दिया। नारेबाजी करने लगे।