बरेली

नमकीन बिस्किट टॉफी के साथ किशोरी लगवा रही थी देशी शराब का तड़का, वीडियो वायरल

बरेली। भोजीपुरा के एक किराना स्टोर में किशोरी का देशी शराब बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामले की शिकायत हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष ने ट्वीट कर की है। इसके बाद पुलिस हरकत में आई।

less than 1 minute read
Jul 20, 2023

ट्वीट पर की शिकायत तो हरकत में आई पुलिस

जिस उम्र में माता-पिता को बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए उस उम्र में कुछ लोग अधिक मुनाफा कमाने के लिए बच्चों से गलत काम करवाते है। ताजा मामला थाना भोजीपुरा क्षेत्र के गांव बिलवा गांव का बताया जा रहा है। यह वीडियो में दिनदहाड़े किराना स्टोर की दुकान पर एक किशोरी देशी शराब बेचते दिखाई दे रही है। 52 सेकेंड के इस वीडियो में एक युवक देशी शराब खरीने के लिए दुकान पर पहुंचा। उसने पहले एक पव्वा देखा और फिर दूसरा पव्वा देने के लिए कहा। किशोरी ने दूसरा पव्वा ग्राहक को दिया। युवक के ठीक पीछे खड़े उसके साथी मोबाइल से वीडियो बना ली। मामले की शिकायत हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष आशीष ने गुरुवार को ट्वीट कर बरेली पुलिस से शिकायत की है। इसके बाद पुलिस ने संज्ञान लेकर वायरल वीडियो के आधार पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Published on:
20 Jul 2023 02:07 pm
Also Read
View All
नहर विभाग की जमीन पर बने अवैध स्वीमिंग पूल पर गरजा बुलडोजर, 2016 से चल रहा था विवाद, अब हुई कार्रवाई

एसआरएमएस ट्रस्ट ने खरीदी विमको फैक्ट्री, बालीवुड के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना से जुड़ी हैं माचिस की यादें

रंगों से पहले रेलों में हाहाकार… ट्रेनों में ‘नो रूम’ की मार, मार्च के पहले हफ्ते तक कन्फर्म टिकट सपना, अब स्पेशल ट्रेनों पर टिकी निगाहें

भमोरा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, फिर हुआ ये…

फ्लैशबैक रेस्टोरेंट की लिफ्ट बनी खौफ का पिंजरा, आधे घंटे तक फंसे रहे दस बच्चे, घबराहट और चीखों से बरपा हंगामा

अगली खबर