19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वालेनगर के युवक ने लगाई थी किला नदी में छलांग, दूसरे दिन मिला शव

बरेली। किला नदी में छलांग लगाने वाला युवक स्वालेनगर का था। दूसरे दिन उसका शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
quila_3.jpg

दो दिनों से लगातार पुलिस और गोताखोर कर रहे थे तलाश

किला नदी में मंगलवार को एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी थी। यह घटना नदी किनारे कपड़े धो रहे बच्चों ने देखी थी। उनकी सूचना पर थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को देर शाम तक तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इस दौरान तमाम राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई थी। बुधवार को जब दोबारा युवक की तलाश में टीम पहुंची। इस दौरान उसका शव बरामद हो गया।

नदी किनारे बैठा था, पैर फिसलने से डूब गया

उसकी पहचान किला के स्वालेनगर निवासी फरजान (40) पुत्र सुल्तान के रूप में हुई। किला इंस्पेक्टर ने बताया कि फरजान नशे का आदी था। जब वह नदी के किनारे बैठा हुआ था तब उसका पैर नदी में चला गया था। गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। हालांकि घटना स्थल के आसपास कैमरे भी थे। जिसमें नदी में कूदने की पुष्टि नहीं हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।