
बरेली। बारादरी के एक घर में बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मृतक की बेटी मौके पर पहुंच गई। उसने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद बारादरी पुलिस और फारेंसिंक टीम ने पहुंचकर जांच शुरु कर दी।
बारादरी के नवादा के रहने वाले 70 वर्षीय किशन चंद शर्मा ने दो शादियां की थीं। करीब दो महीने पहले उनकी दूसरी पत्नी का निधन हो गया था, जबकि उनकी पहली पत्नी की मृत्यु पहले ही हो चुकी थी। उनका इकलौती बेटी नीरू, जो बिचपुरी में अपने परिवार के साथ रहती है। शनिवार सुबह दूधवाला रोज़ की तरह दूध देने पहुंचा और दरवाजा बंद पाया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और मृतक की बेटी मौके पर पहुंच गई।
थाना बारादरी के प्रभारी निरीक्षक धनंजय पांडेय ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला बीमारी से मौत का लग रहा था। हालांकि फिर भी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद भी मौत की असल वजह सामने आएगी।
Published on:
22 Mar 2025 09:18 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
