4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली से ट्रक चुराने वाले तीन बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक घायल, जाने मामला

बारादरी पुलिस ने शुक्रवार रात भरतौल रोड पर पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस, चोरी किया गया कैंटर ट्रक और चाबियों का गुच्छा बरामद किया है। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

1 minute read
Google source verification

बरेली। बारादरी पुलिस ने शुक्रवार रात भरतौल रोड पर पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।

पुलिस ने मौके से एक तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस, चोरी किया गया कैंटर ट्रक और चाबियों का गुच्छा बरामद किया है। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में लगी गोली

बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पाण्डेय को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश भरतौल रोड पर चोरी का ट्रक बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश रहीम उर्फ बाबू उर्फ बट्टा निवासी चंदोई, थाना इस्लामनगर, जनपद बदायूं (वर्तमान पता दक्षिणी दिल्ली) के दाहिने पैर में गोली लग गई। उसे तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं उसके दो साथी सहजान पुत्र साहिद और साकिब पुत्र इदरीश (निवासी भवानीपुर खल्ली, थाना सहसवान, बदायूं) को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

315 बोर तमंचा और कैंटर ट्रक समेत कई सामान बरामद

पुलिस ने इनके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक कैंटर ट्रक (नंबर DL1GE0610) और चाबियों का गुच्छा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में बदमाशों ने खुलासा किया कि वे विभिन्न प्रकार की चाबियों से सड़क किनारे खड़े ट्रकों का ताला तोड़कर वाहन चोरी करते थे। बरामद कैंटर ट्रक को उन्होंने दिल्ली से चोरी किया था और बरेली में बेचने की फिराक में थे।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक जगत सिंह, उपनिरीक्षक कुशलपाल सिंह, उपनिरीक्षक सनी चौधरी, हेड कांस्टेबल आशीष कुमार, कांस्टेबल सिद्धांत चौधरी, अवनीश कुमार और मनोज कुमार शामिल रहे।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग