26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चूका चेकपोस्ट पर टाइगर रिजर्व का संविदाकर्मी 5 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार… ट्रक छोड़ने के बदले मांगी थी रिश्वत

चूका चेकपोस्ट पर एंटी करप्शन की टीम ने टाइगर रिजर्व के महोवा रेंज में तैनात एक संविदाकर्मी को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। गुरुवार दोपहर हुई इस कार्रवाई ने वन विभाग में हड़कंप मचा दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

आरोपी संविदा कर्मी संजीव कुमार

पीलीभीत। चूका चेकपोस्ट पर एंटी करप्शन की टीम ने टाइगर रिजर्व के महोवा रेंज में तैनात एक संविदाकर्मी को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। गुरुवार दोपहर हुई इस कार्रवाई ने वन विभाग में हड़कंप मचा दिया।

माधोटांडा थाना क्षेत्र के पिपरिया संतोष निवासी फैयाज का आरोप है कि उसकी ट्रक के सभी प्रपत्र सही थे और मोरिंग मिट्टी भी निर्धारित मानक के अनुसार थी। इसके बावजूद वीट वाउचर (संविदा कर्मी) संजीव कुमार ने वाहन छोड़ने के बदले 5 हजार रुपये की मांग की। रकम न देने पर कार्रवाई की धमकी तक दी गई।

ट्रैप टीम ने जाल बिछाकर किया गिरफ्तार

शिकायत मिलते ही एंटी करप्शन बरेली मंडल की टीम सक्रिय हो गई। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल के नेतृत्व में योजना बनाकर जाल बिछाया गया। तय रणनीति के तहत जैसे ही आरोपी ने 5,000 रुपये उत्कोच के रूप में लिए, टीम ने मौके पर ही दबोच लिया। कार्रवाई पूरी तरह नियमानुसार की गई। चूका वार्डर चेकपोस्ट सीमा पर प्रमुख जांच बिंदु है। यहां रिश्वत मांगने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। ट्रकों की आवाजाही के दौरान अवैध वसूली की चर्चाएं पहले भी रही हैं, लेकिन इस बार शिकायत प्रमाण सहित सामने आई और टीम ने सीधी कार्रवाई कर दी।

आरोपी कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आरोपी के खिलाफ थाना माधोटांडा में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद आगे की वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अफसरों ने साफ किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी को बख्शा नहीं जाएगा। भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली मंडल ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करे तो तत्काल सूचना दें।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग