बरेली

रक्षाबंधन पर ट्रैफिक का बदला रूट, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, इन रास्तों से होगा आवागमन, जाने

रक्षाबंधन के दिन शहर में भारी भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कमर कस ली है। शनिवार को बहनों की आवाजाही और त्योहार की भीड़ को देखते हुए बरेली शहर में भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बैन कर दी गई है। ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान और एडवाइजरी जारी कर दी है।

less than 1 minute read
Aug 09, 2025

बरेली। रक्षाबंधन के दिन शहर में भारी भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कमर कस ली है। शनिवार को बहनों की आवाजाही और त्योहार की भीड़ को देखते हुए बरेली शहर में भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बैन कर दी गई है। ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान और एडवाइजरी जारी कर दी है।

एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान ने बताया शनिवार सुबह 6 बजे से त्योहार खत्म होने तक भारी वाहन, ट्रैक्टर-ट्रॉली (दूध, पेट्रोल, सब्जी जैसी आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर) शहर में दाखिल नहीं हो सकेंगे। ये वाहन झुमका तिराहा, रोड नं-01 परसाखेड़ा, विलवा, विलयधाम, लालपुर कट, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्ट नगर, बुखारा मोड़ और रामगंगा तिराहा से आगे नहीं जा सकेंगे।

इन रास्तों से जा सकेंगे वाहन

  • दिल्ली, रामपुर, नैनीताल और पीलीभीत की तरफ से आने वाले वाहन अगर बदायूं की ओर जा रहे हैं तो उन्हें झुमका तिराहा, विलवा, इन्वर्टिस, फतेहगंज पूर्वी, नवादा मोड़ होते हुए दातागंज-देवचरा भेजा जाएगा।
  • दिल्ली, रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत और लखनऊ से बरेली आने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास, झुमका तिराहा, रोड नं. 01, परसाखेड़ा, इन्वर्टिस तिराहे से ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे।
  • दिल्ली और रामपुर से लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहन झुमका तिराहा, विलवा, इन्वर्टिस तिराहे के रास्ते जाएंगे। लखनऊ से दिल्ली की तरफ लौटने वाले वाहनों के लिए भी यही रूट रहेगा।

आम जनता से अपील

पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि वे त्योहार के दिन वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें ताकि जाम से बचा जा सके। त्योहार की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त व्यवस्था की है।

Also Read
View All
जून से बदल जाएगा सफर का मिज़ाज… बरेली का ब्लैक स्पॉट बनेगा रफ्तार का नया हब, दिल्ली-लखनऊ सफर होगा सुपरफास्ट

आईटीआई छात्र पर झोंका फायर, मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी, साथी भी गिरफ्तार, पुलिस के सामने हाथ जोड़कर बोला, माफ कर दो…

बरेली में शादी की शहनाइयों पर भारी पड़ा इश्क़ का इल्ज़ाम, प्रेमिका ने बरात के बीच रुकवाई शादी, टूटी और सरेआम बेआबरू हुई मोहब्बत

बार-बार बदलाव, बार-बार परेशानी, रुहेलखंड विश्वविद्यालय की तिथियों ने छात्रों की मेहनत पर डाला पानी, जानें नया शेड्यूल

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की जंग शुरू, मैदान में उतारी नगर निगम ने पूरी फौज, 300 से ज्यादा कर्मियों को मिला ये टारगेट

अगली खबर