7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई और गुजरात का सफर हुआ आसान: रेलवे ने बरेली रूट पर शुरू कीं नई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बरेली समेत आसपास के जिलों के लोगों को बड़ी राहत दी है। गुजरात के प्रतापनगर से उत्तराखंड के लालकुआं तक सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है।

2 min read
Google source verification

बरेली। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बरेली समेत आसपास के जिलों के लोगों को बड़ी राहत दी है। गुजरात के प्रतापनगर से उत्तराखंड के लालकुआं तक सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है। इसके साथ ही मुंबई के बांद्रा और बोरीवली से गोरखपुर के बीच भी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों के संचालन से बरेली से गुजरात, मुंबई और उत्तराखंड का सफर आसान हो जाएगा।

पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि 09119 प्रतापनगर-लालकुआं सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन तीन मई से प्रत्येक रविवार को चलाई जाएगी। वहीं वापसी में 09120 लालकुआं-प्रतापनगर सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक सोमवार को संचालित होगी। यह ट्रेन जून महीने तक कुल 18 फेरों के लिए चलेगी। प्रतापनगर से रवाना होने वाली यह ट्रेन वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, कोटा, भरतपुर, मथुरा, हाथरस, कासगंज और बदायूं होते हुए दूसरे दिन सुबह 10 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन बरेली सिटी और इज्जतनगर स्टेशन पर भी रुकेगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन में करीब 20 कोच लगाए जाएंगे।

लालकुआं से शाम को चलेगी वापसी ट्रेन

वापसी में 09120 लालकुआं-प्रतापनगर सुपरफास्ट स्पेशल लालकुआं से शाम 3:50 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन किच्छा, बहेड़ी, इज्जतनगर, बरेली सिटी और बरेली जंक्शन से होकर गुजरात के प्रतापनगर पहुंचेगी। रेलवे का कहना है कि इस ट्रेन के संचालन से उत्तराखंड और गुजरात जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

मुंबई जाने वालों के लिए भी राहत, मैलानी रूट से चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने मुंबई रूट पर भी यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। 09157 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर और 09158 गोरखपुर-बोरीवली अनारक्षित स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी। यह ट्रेन मैलानी रूट से होकर गुजरेगी और इसका ठहराव बरेली सिटी और इज्जतनगर स्टेशन पर रहेगा। हालांकि बरेली जंक्शन पर इस ट्रेन का स्टॉपेज नहीं होगा।

बरेली से होकर गोरखपुर और मुंबई तक मिलेगा सीधा सफर

09157 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन मुंबई से चलकर सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, मथुरा और कासगंज होते हुए दूसरे दिन तड़के बरेली सिटी और इज्जतनगर पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन पीलीभीत, मैलानी, सीतापुर, गोंडा और बस्ती होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं वापसी में 09158 गोरखपुर-बोरीवली स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से चलकर बस्ती, गोंडा, सीतापुर, मैलानी, पीलीभीत, इज्जतनगर और बरेली सिटी होते हुए मुंबई पहुंचेगी। रेलवे ने इस ट्रेन में भी 20 कोच लगाने का फैसला किया है।

गर्मी की भीड़ को देखते हुए रेलवे का फैसला

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इससे यात्रियों को लंबी वेटिंग और सीटों की परेशानी से राहत मिलेगी। बरेली और आसपास के जिलों के यात्रियों के लिए यह फैसला काफी फायदेमंद माना जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग