
बरेली में जमीनी विवाद में तीन लोगों की हत्या हो गई है। फायरिंग में तीन लोग गोली लगने से घायल हैं। जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र में रामगंगा कटरी इलाके के गांव गोविंदपुर में ये घटना हुई है। जमीनी विवाद में दोनों पक्षों के बीच ये गोलियां चली हैं।
दोनों पक्षों की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई
दोनों पक्षों में जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार शाम को विवाद बढ़ा तो दोनों पक्षों की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। दोनों ओर से करीब एक घंटे तक फायरिंग की हुई। तीन लोगों की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोगों को गोली लगी है, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद DIG कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और हालात पर काबू किया। घटना को देखते हुए आंवला सर्किल के थानों की पुलिस के साथ-साथ बदायूं जिले के दातागंज सर्किल की पुलिस भी मौके पर पहुंची।
पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों में काफी समय से जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। मामले को लेकर 2 दिन पहले ही फरीदपुर के तहसीलदार भी गांव पहुंचे थे। तहसरीलदार ने दोनों पक्षों पर 53 लाख का जुर्माना भी लगाया था। इसके दो दिन बाद दोनों पक्षों में गोलियां चल गईं।
सुरेश पाल तोमर 18-20 लोग से आया था: DIG
बरेली DIG ने कहा, “थाना फरीदपुर के ग्राम गोविंदपुर में दो पक्षों में गन्ने की फसल काटने को लेकर विवाद हुआ। इसमें दोनों पक्षों की तरफ से फायरिंग के दौरान तीन लोगों की मृत्यु हो गई है। बताया गया है कि सुरेश पाल तोमर नाम का व्यक्ति 18-20 लोग के साथ आया था।”
“पहले सुरेश ने फायरिंग की है। इसके बाद दूसरे पक्ष से फायरिंग हुई। पुलिस टीम का गठन करके सुरेश पाल तोमर को गिरफ्तार करेगी। एक पक्ष से दो लोगों की मौत हुई है। दूसरे पक्ष से एक की मृत्यु हुई है। तहरीर मिलने पर करवाई की जाएगी। इस मामला में जिसका भी नाम आएगा उस सख्ती से करवाई की जाएगी।”
Updated on:
11 Jan 2023 09:45 pm
Published on:
11 Jan 2023 09:44 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
