15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सर्राफा से लूट के दो आरोपी पुलिस भुठभेड़ में गिरफ्तार, सिपाही के लगी गोली, जानें मामला

बदायूं रोड पर सर्राफा से लूट करने वाले फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। बदायूं रोड पर सर्राफा से लूट करने वाले फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। वहीं एक सिपाही के पैर में भी गोली लगी है। दोनों बदमाशों के पास से एक सोने का हार और तमंचा व कारसूत बरामद किया है।

पुलिस के पीछा करने पर बदमाशों ने चलाई गोलियां

शुक्रवार रात 12. 25 बजे भमोरा थाना पुलिस को चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवक आते दिखे। जब पुलिस ने धमेंद्र और अमन को रोकने की कोशिश की तो दोनों भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो देवचरा बल्लिया रोड पर पुलिस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में सिपाही अनिल कुमार के कंधे में गोली लग गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली अमन और धर्मेंद्र के घुटने में जा लगी। घायल होने पर पुलिस ने उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया। दोनों को इलाज के लिए बरेली जिला अस्पताल ले जाया गया।

एक दिसंबर को सर्राफा व्यापारी से की थी लूट

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एक दिसंबर को बदायूं के रोहित वर्मा से लूट की घटना को अंजाम दिया था। धर्मेंद्र और अमन का आपराधिक इतिहास रहा है। कई थानों में धर्मेंद्र के खिलाफ मामले दर्ज हैं। 32 वर्षीय धर्मेंद्र निवासी गांव लंगूरा थाना भमोरा का रहने वाला है। वहीं 21 वर्षीय अमन निवासी गांव कछवाई जिला फिरोजाबाद का रहने वाला है।

बदमाशों से बरामद हुआ सोने का हार और तमंचा-कारसूत

पुलिस ने दोनों बदमाशों के पास से सोने का एक हार, अंगूठी, दो तमंचे 315 बोर, 3 जीवित कारतूस 315 बोर, 4 खोखा कारतूस 315 बोर एवं दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।


बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग