27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिना साइन के आदेश, तहसील में गड़बड़ घोटाला, डीएम के एक्शन पर लेखपाल और पेशकार सस्पेंड, SDM भी जांच के घेरे में

तहसील न्यायालय में फाइलों के खेल ने प्रशासन को हिला दिया है। बिना एसडीएम के हस्ताक्षर के ही आदेश जारी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

2 min read
Google source verification

बरेली। तहसील न्यायालय में फाइलों के खेल ने प्रशासन को हिला दिया है। बिना एसडीएम के हस्ताक्षर के ही आदेश जारी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जैसे ही यह गड़बड़ी जिलाधिकारी अविनाश कुमार सिंह के संज्ञान में आई, उन्होंने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत तुरंत कार्रवाई करते हुए एसडीएम न्यायिक के पेशकार मोतीराम को निलंबित कर दिया। साथ ही एसडीएम न्यायिक पर भी जांच बैठा दी गई है।

मामला धारा 80 की फाइलों से जुड़ा है, जहां पेशकार ने गुपचुप तरीके से फाइलें प्रस्तुत कर आदेश जारी करा दिए। चौंकाने वाली बात यह रही कि इन फाइलों पर एसडीएम न्यायिक के हस्ताक्षर तक नहीं थे, फिर भी आदेश प्रभावी कर दिए गए। प्रशासनिक गलियारों में इस खुलासे के बाद हड़कंप मच गया।

कमिश्नर दौरे से पहले खुला राज, जांच में सामने आया फर्जीवाड़ा

कमिश्नर बरेली भूपेंद्र एस चौधरी के प्रस्तावित दौरे से पहले पुराने आदेशों की फाइलों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान करीब चार फाइलों में हस्ताक्षर न होने का मामला पकड़ा गया। जांच में यह भी सामने आया कि एसडीएम न्यायिक ने पेशकार पर भरोसा करते हुए फाइलों को बिना गहराई से जांचे आगे बढ़ा दिया।

पेशकार मोतीराम सस्पेंड, पुराने आदेशों की भी जांच शुरू

डीएम अविनाश कुमार सिंह ने प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए पेशकार मोतीराम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि उसकी तैनाती के दौरान एसडीएम न्यायिक और तहसीलदार कोर्ट में जितने भी आदेश हुए हैं, सभी की व्यापक जांच की जाए। इस पूरे प्रकरण में एसडीएम न्यायिक तृप्ति गुप्ता की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गई है। डीएम ने उनके खिलाफ भी जांच शुरू करा दी है। प्रशासन का साफ कहना है कि लापरवाही या मिलीभगत, दोनों ही स्थितियों में जिम्मेदारी तय होगी।

एक और एक्शन, लेखपाल भी निलंबित, नोटिस का जवाब न देने पर गिरी गाज

इसी कड़ी में टेहरा गांव के लेखपाल अनिल सिंह पर भी कार्रवाई हुई है। जांच में लापरवाही और दो बार नोटिस देने के बावजूद जवाब न देने पर एसडीएम इशिता किशोर ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग