
Bareilly Weather 27 डिग्री पहुंचा जिले का तापमान, बंद हुए एसी
बरेली का तापमान लुढ़ककर 27 डिग्री आ गया है। इसकी वजह से एक दिन पहले से ही घरों में एसी बंद हो गए। 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की हवाएं चल रही हैं। मौसम में 95 फीसदी नमी दर्ज की गई है। खास बात यह है कि स्किन एलर्जी और सन बर्न वाले लोगों को खासी राहत मिली है। यूवी सूचकांक जीरो पहुंच गया है। इसके अलावा वायु गुणवत्ता सूचकांक 60 रिकॉर्ड किया गया है। इसे काफी संतोषजनक माना जाता है।
रुहेलखंड की इन फसलों को पहुंचा भारी नुकसान, धान की गुणवत्ता में आएगी कमी
मंडल के आसपास के जिलों की फसलों को बारिश से काफी नुकसान पहुंचा है। खासकर धान की फसल में लगातार बारिश होने से ज्यादा नुकसान हो रहा है। धान की बाले निकल आई है। लगातार बारिश से धन काला और दागी होने की आशंका है। इसके अलावा उसका फूल झड़ जाने से उत्पादन में भी कमी हो जाएगी। वहीं तिल और मूंगफली के फसलों को काफी नुकसान हुआ है। यह फसले सूखने के कगार पर हैं। बारिश से गन्ने की फसल को सर्वाधिक लाभ पहुंचा है। अन्य फसलों को इससे नुकसान हो रहा है।
Published on:
10 Sept 2023 03:15 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
