28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather Update: अगर आज भीगना चाहते हैं, तो खाए बरेली की बर्फी

UP Weather Update: बरेली और बरेली की बर्फी काफी मशहूर है। साथ ही मशहूर है IMD की चेतावनियां। जानिए आज कब-कब चमकेगी बिजली और बरसेगा पानी।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली

image

Ayush Dubey

Aug 09, 2023

weather.jpg

UP Weather Update Today

UP Weather Update: मौसम विभाग की चेतावनियां प्रत्येक 3 घंटे में अपडेट हो रही है। सुबह के 7:00 बजे तक बरेली में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। 7:00 बजे के बाद मानसून 120 मिनट के ब्रेक के बाद एक बार फिर से बर्फी प्रेमियों को भिगो देगा। आज बरेली से लेकर बहराइच तक झूम के बरसेगा बादल। जिले में बादल, बारिश के साथ बिजली भी चमकने की संभावना है।

अगर आपको भी बरेली की बर्फी से खास लगाव है तो ठहर जाइए, सावधान हो जाइए क्योंकि अगले 7 दिनों तक बरेली की बर्फी के साथ बरेली की भारी बारिश भी मशहूर होने वाली है। इससे पहले मौसम अपना रुख बदल ले आप सावधान हो जाइए।

आज बरेली में रिकॉर्ड स्तर की बारिश होनी है। सुबह-सुबह ही मानसून की सक्रियता देखी जा सकती है। आसमान में काले बादल तेजी से इधर-उधर चक्कर लगा रहे हैं। ऐसे में बरेली की बर्फी खाना बहुत मुश्किल का काम लग रहा है।

आज भी होगी झमाझम बारिश
प्रदेश में सहारनपुर से लेकर बलिया तक सुबह से शाम तक, शाम से रात और रात में पूरी रात बारिश होगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज बारिश का डबल अलर्ट है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश की बात करें तो मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। कई जिलों में मौसम सामान्य ही रहेगा। कुछ एक जिलों में 10:00 बजे के बाद टिप-टिप बरसेगा पानी।

मानसून मानचित्र से जानिए आज कहां-कहां बरसेगा पानी

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग