बरेली

Video Viral : युवती से दूसरे समुदाय के युवकों ने किया गैंगरेप, भीड़ ने जमकर पीटा

बरेली। नवाबगंज में एक युवती को बरेली घूमाने की बात कहकर गांव के ही दूसरे समुदाय के दो युवक उसे अपने साथ ले आए। गन्ने के खेत में खींचकर उसके साथ गैंगरेप किया। चीख पुकार पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ ने दोनों आरोपियों की जमकर पिटाई कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।

less than 1 minute read
Sep 21, 2023

युवती को बरेली घूमाने की बात कहकर ले गए आरोपी

नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती ने बताया कि उसके गांव के दूसरे समुदाय का रेहान कबाड़ की फेरी लगाता है। उसका दोस्त नाजिम डीजे का काम करता है। आरोप है कि दोनों आरोपी बुधवार को उसे बरेली घूमने की बात कह कर अपने साथ ले आए। हाफिजगंज के लाड़पुर गौटिया गांव के पास पहुंचने पर दोनों ने उसे गन्ने के खेत में खींचकर उससे दुराचार किया। विरोध करने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई।

शोर मचाने पर जुटी भीड़ ने आरोपियों को पीटा

युवती के शोर मचाने पर यहां से गुजर रहे लोगों ने उसे बचाया। गुस्साई भीड़ ने दोनों आरोपियों की पिटाई कर दी। बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की रिपोर्ट युवती की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज कराई है। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि दोनों को जेल भेज दिया है। एसपी ग्रामीण मुकेश मिश्रा ने बताया कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती से दो युवकों द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। तहरीर पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Published on:
21 Sept 2023 01:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर