बरेली

मकान के बंटवारे को लेकर भाइयों में जंग, ट्रैक्टर चढ़ाकर कुचलने की कोशिश, पैर तोड़ा

बरेली। कैंट के हंडौलिया भौलापुर में मकान के बंटवारे के विवाद में एक युवक ने खेत पर अपने भाई के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाकर टांग तोड़ दी। कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

less than 1 minute read
May 25, 2023

पहली दी धमकी फिर किया जानलेवा हमला

कैंट के हिंडौलिया भोलापुर निवासी गजराज सिंह ने बताया कि मकान के बंटवारे को लेकर उनके भाई सूबेदार से कहासुनी हो गई थी। सूबेदार उन्हें मकान में हिस्सा नहीं देना चाहता था, जबकि उन्होंने खुद को बराबर का हिस्सेदार बताया। विरोध पर उसने जानलेवा हमले की धमकी दी थी। 12 जनवरी 2023 को वह अपने खेत पर जानवर बांधने जा रहे थे। शाम करीब सात बजे सूबेदार अपना ट्रैक्टर लेकर आया और तेजी से उनके ऊपर चढ़ा दिया। ट्रैक्टर की टक्कर से उनका सीधा पैर टूट गया और शरीर के अन्य भागों में चोट आई। आरोपी ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस में शिकायत करने पर गांव से भगाने की दी धमकी

आरोपी ने कहा अगर थाने में रिपोर्ट लिखाई तो वह उसे गांव में नहीं रहने देंगे। अगली बार जान से ही मार देंगे। घायल ने जिला अस्पताल में इलाज करवाया। वर्तमान में उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके कमर का कूल्हा टूट गया है। कैंट पुलिस ने गजराज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Published on:
25 May 2023 02:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर