
लंपी रोग पर चर्चा की, दिए निर्देश
समीक्षा बैठक में निराश्रित गोवंश को लेकर सीडीओ ने आंकड़े पेश कर बताया कि 6972 गोवंश संरक्षित कर लिए गए हैं। केवल 387 गोवंश अवशेष है। यह सुनते ही मंत्री भड़क गए। उन्होंने आंकड़ों को पूरी तरह से फर्जी बताया। कहा शहर से लेकर गांव में हजारों गोवंश सड़कों से लेकर गलियों और खेतों में घूम रहे हैं। मात्र 387 निराश्रित गोवंश का आंकड़ा देने वाले अफसरों को शर्म भी नहीं लगती। हर गांव में 800 से 900 गोवंश अब भी छुट्टा घूम रहे हैं। निराश्रित गोवंश को लेकर आयोजित बैठक में धर्मपाल सिंह ने सबसे पहले पशुओं में फैल रहे लंपी रोग पर चर्चा की।
गोवंश छोड़ने पर मालिक पर होगी रिपोर्ट
धर्मपाल सिंह ने कहा एक नवंबर से 31 दिसंबर तक निराश्रित गोवंश को लेकर प्रदेश के सभी जनपदों में अभियान चलाया जाएगा। इसमें निराश्रित गोवंश को आश्रय स्थल पहुंचाया जाएगा। नई गौशालाएं बनेंगी। 31 दिसंबर के बाद खेत में सड़कों पर या गलियों में कोई भी पशु नजर आया तो उसे कांजी हाउस भेजा जाएगा। यहां कान में लगे टैग से गोवंश के मालिक का पता लगाने के बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
Published on:
07 Oct 2023 05:17 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
