5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एडीजी ने कराई रिपोर्ट तो 24 घंटे में लाखों की चीनी का ट्रक पुलिस ने किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

चीनी का ट्रक चोरी होने के बाद भटक रहे मालिकों ने एडीजी जोन रमित शर्मा से शिकायत की। एडीजी ने तत्काल एसपी रामपुर को एफआईआर दर्ज कर ट्रक बरामद करने के निर्देश दिए। एफआईआर दर्ज न करने पर शाहबाद इंस्पेक्टर प्रिंस शर्मा के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

2 min read
Google source verification

आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बरेली। चीनी का ट्रक चोरी होने के बाद भटक रहे मालिकों ने एडीजी जोन रमित शर्मा से शिकायत की। एडीजी ने तत्काल एसपी रामपुर को एफआईआर दर्ज कर ट्रक बरामद करने के निर्देश दिए। एफआईआर दर्ज न करने पर शाहबाद इंस्पेक्टर प्रिंस शर्मा के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।एडीजी के निर्देश के बाद रामपुर पुलिस और एसओजी ने 24 घंटे में चीनी से भरा ट्रक बरामद कर लिया। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया।

कालीबाड़ी के गगन ब्रदर्स ने राणा शुगर मिल से खरीदी थी चीनी

बरेली के बरादारी थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी स्थित गगन ब्रदर्स के मालिक पुनीत अग्रवाल ने तीन जुलाई को शाहबाद के राणा शुगर मिल से ढाई सौ क्विंटल चीनी करीब दस लाख रुपये में खरीदी थी।यह चीनी फर्रुखाबाद के कायमगंज के व्यापारी सुनील कुमार और अनिल कुमार को जानी थी, लेकिन चीनी से लदा ट्रक रास्ते से ही लापता हो गया था। चीनी को राणा शुगर मिल से ट्रक में भरा गया था।

फर्रुखाबाद जाते समय हो गया था चोरी

फर्रुखाबाद ले जाते समय ट्रक चोरी होने की घटना बताई गई थी। जिसके बाद व्यापारी ने चीनी की चोरी का संदेह ट्रक मलिक कुलदीप, चालक सचिन सागर पर जताया था। इसकी शिकायत उन्होंने शाहबाद थाना पुलिस और एसपी रामपुर से की। शुक्रवार को इसकी शिकायत एडीजी जोन रमित शर्मा से की। इसके बाद एडीजी के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस हरकत में आई और ट्रक बरामद कर लिया। पुलिस ने चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर सचिन सागर निवासी मजरा पीपली नायक थाना टांडा रामपुर, चीनी के खरीदार महेश निवासी ग्राम कैथल थाना चंदौसी संभल, ट्रक का मालिक कुलदीप और इसके पिता रामवीर, कुलदीप की मां ओमवती निवासी ग्राम आलमपुर कुदैया थाना चंदौसी संभल को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने एक ट्रक, 77 कट्टे चीनी से भरे हुए और 75 खाली बोरे बरामद किए। मामले में पुलिस ने पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।