23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बरेली
महिला ने भाजपा नेता को पीटा, वीडियो हुआ वायरल
Play video

महिला ने भाजपा नेता को पीटा, वीडियो हुआ वायरल

हंगामा बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची और उसने बीच बचाव किया
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 9 Aug 2018, 10:44 AM IST

बरेली। नवाबगंज में दो पक्षों में कहा सुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। महिला ने नवाबगंज थाने के गेट पर ही बीजेपी के नेता रईस अहमद की जमकर पिटाई कर दी। महिला ने नेता पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए नेता को जमकर पीटा। महिला द्वारा पिटाई की इस घटना का मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ नवाबगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

थाने के पास पीटा

नवाबगंज के कुरैशनगर के रहने वाले रईस अहमद उर्फ गुडडू भाजपा से जुड़ा हुआ है और उसकी किराने की दुकान है। दुकान पर किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। किराना व्यापारी दुकान पर हुई लूट की तहरीर लेकर थाने जा रहा था कि रास्ते में दूसरे पक्ष की महिला मिल गई उसने इस चीज का विरोध किया तो गुड्डू और महिला में कहासुनी हो गई इसके बाद महिला ने थाने के गेट पर ही गुड्डू की जमकर पिटाई कर दी। थाने के बाहर हुई मारपीट से स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया

पुलिस ने किया बीच बचाव

महिला का आरोप है कि गुड्डू की दुकान पर पहुंचते ही उसने छेड़छाड़ शुरू की थी जिसका विरोध किया जिसे लेकर महिला काफी नाराज थी उसने थाने गेट के बाहर ही किराना व्यापारी की पिटाई कर दी। हंगामा बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची और उसने बीच बचाव किया। महिला ने व्यापारी के ऊपर छेड़छाड़ का आरोप लगा कर थाने में तहरीर दी रही है तो दूसरी ओर गुड्डू नेता द्वारा स्वयं की दुकान पर हुई लूट की शिकायत से नाराज होकर स्वयं के ऊपर मारपीट का आरोप लगाया गया है। एसएचओ नवाबगंज का कहना है कि गुड्डू भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर का समर्थक है जबकि महिला नवाबगंज नगर पालिका की चेयरमैन शहला ताहिर की समर्थक है। दोनों में मारपीट हुई थी लेकिन अभी इस मामले में कोई मुकदमा नहीं दर्ज किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश