8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इश्क, शराब और कत्ल… प्रेमी भांजे के लिए जल्लाद बनी पत्नी, पति का गला रेत घर को बना दिया कत्लगाह, ऐसे हुआ खुलासा

पुवायां थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव में ऐसा खौफनाक मंजर सामने आया, जिसने पूरे इलाके की रूह कंपा दी। 30 वर्षीय बलराम का शव घर के अंदर चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा मिला। धारदार हथियार से गला रेता गया था। दीवारों और फर्श पर बिखरा खून इस बात की गवाही दे रहा था कि कत्ल बेहद बेरहमी से किया गया है।

3 min read
Google source verification

शाहजहांपुर। पुवायां थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव में ऐसा खौफनाक मंजर सामने आया, जिसने पूरे इलाके की रूह कंपा दी। 30 वर्षीय बलराम का शव घर के अंदर चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा मिला। धारदार हथियार से गला रेता गया था। दीवारों और फर्श पर बिखरा खून इस बात की गवाही दे रहा था कि कत्ल बेहद बेरहमी से किया गया है। शुरुआती तौर पर पुलिस इसे किसी बाहरी हमलावर की करतूत मान रही थी, लेकिन जांच आगे बढ़ी तो साजिश की परत-दर-परत कहानी सामने आ गई।

भाई की तहरीर से खुला राज, पत्नी और भांजा निकले कातिल

मामले में सनसनीखेज मोड़ तब आया, जब मृतक के भाई ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बलराम की पत्नी पूजा के अपने ही भांजे आदेश से अवैध संबंध थे। भाई ने आशंका जताई कि इसी नाजायज रिश्ते ने बलराम की जान ले ली। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूजा और आदेश को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ हुई तो रिश्तों, भरोसे और इंसानियत—तीनों का कत्ल करने वाली खौफनाक साजिश बेनकाब हो गई।

मामा के घर मदद के बहाने आया भांजा, बना प्रेमी

पुलिस के अनुसार, बलराम ने खेतों के बीच अपना मकान बनाया था। इसी दौरान उसका भांजा आदेश मामा के काम में हाथ बंटाने के बहाने भटपुरा चंदू आया। यहीं से पूजा और आदेश के बीच अवैध संबंध शुरू हो गए। पूजा तीन बार आदेश के साथ घर छोड़कर भागी, लेकिन हर बार पंचायत के जरिए लौट आई और पति को वफादारी का झूठा भरोसा देकर फिर साथ रहने लगी। बलराम ने हर बार पत्नी पर भरोसा किया—और वही भरोसा उसकी मौत की वजह बन गया।

पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश

पूजा ने अपने पति को हमेशा के लिए हटाने का मन बना लिया। वह छिपकर की-पैड मोबाइल इस्तेमाल कर रही थी। उसने आदेश को गांव बुलाकर पति की हत्या करने के लिए उकसाया, ताकि वह खुलेआम उसके साथ रह सके। आदेश ने मना किया तो पूजा ने खुद हत्या कर उसे फंसा देने तक की धमकी दे डाली। फोन पर पूरी साजिश रची गई।

हाथ बांधे गए, गला रेता गया

28 जनवरी को योजना के तहत आदेश गांव पहुंचा। इधर पूजा ने पहले बलराम के हाथ बांधे। उसी दौरान आदेश घर में घुसा और मामा को दबोच लिया। इसके बाद पूजा ने खुद धारदार हथियार से पति का गला रेत दिया। कत्ल के बाद हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए पूजा ने चारपाई के पास पड़े पुआल पर ही आदेश से संबंध बनाए। फिर आदेश वहां से निकल गया।

शराब पार्टी और तीसरा आरोपी

आदेश अपने गांव के रामचंद्र को बहाने से साथ लाया था। रास्ते में सल्लिया से देशी शराब के पांच पैकेट खरीदे गए। दोनों ने जमकर शराब पी। हत्या के वक्त रामचंद्र बाहर बाइक के पास खड़ा रहा। पुलिस का कहना है कि रामचंद्र भी इस हत्याकांड में शामिल है। इस दिल दहला देने वाले मामले का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि पूजा के साथ उसका डेढ़ साल का मासूम बेटा भी जेल गया। परिवार ने बच्चे को अपने पास रखने की कोशिश की, लेकिन मां के बिना वह बिलखने लगा। आखिरकार बच्चे को भी मां के साथ जेल भेजना पड़ा।

मोबाइल तोड़कर मिटाने की कोशिश की साजिश

हत्या के बाद पूजा ने अपना की-पैड फोन तोड़कर फेंक दिया। उसे डर था कि कॉल डिटेल्स से पुलिस साजिश तक पहुंच जाएगी। जांच में खुलासा हुआ कि 28 जनवरी को पूजा के नंबर से आदेश को कई बार कॉल की गई थी। पुलिस हिरासत में आते ही कसमों-वादों की हवा निकल गई। पूजा ने आदेश पर जबरदस्ती हत्या करवाने का आरोप लगाया, तो आदेश ने साफ कहा कि गला पूजा ने ही रेता। दोनों एक-दूसरे को फंसाने में जुट गए।

सात फेरों पर भारी पड़ा अवैध रिश्ता

भटपुरा चंदू की यह वारदात एक बार फिर साबित करती है कि जब रिश्तों की मर्यादा टूटती है, तो उसका अंजाम कितना खतरनाक होता है। जिले में पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जहां अवैध संबंधों ने खून की होली खेली है। बलराम की हत्या ने समाज के सामने एक बार फिर यह कड़वा सच रख दिया है कि बेवफाई जब हदें पार करती है, तो घर ही कत्लगाह बन जाता है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग