
बरेली। एक महिला मेजर ने आरोप लगाया कि कारोबारी रकम देने से इनकार करने पर उसके पति ने उसकी हत्या की कोशिश की। इस मामले में उन्होंने एसएसपी से शिकायत कर थाना कैंट में मामला दर्ज कराया है।
केरल की निवासी मेजर सुगिशना सुरेश वर्तमान में बरेली में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि उनकी शादी 2 मई 2013 को केरल के निवासी श्री दास एस से हुई थी। जब भी वह छुट्टी पर पति के पास जाती थीं, वह लगातार कारोबार के लिए रकम की मांग करते हुए प्रताड़ित करता था। परिवार की खातिर उन्होंने ये सब सहन किया, और इस दौरान उनके दो बच्चे भी हो गए।
हालांकि, उनके बरेली स्थानांतरण के बाद, वह बच्चों के साथ यहाँ आकर रहने लगीं और अपनी नौकरी जारी रखी। जनवरी 2024 में, उनका पति भी उनके साथ रहने आया और फिर से रकम की मांग करते हुए हिंसा और मारपीट करने लगा। कई बार उनकी जान लेने की कोशिश की। बच्चों पर भी इस व्यवहार का बुरा असर पड़ा और वे भयभीत रहने लगे। इस घटनाक्रम के बाद, मेजर ने एसएसपी से शिकायत की और मामला दर्ज कराया।
Published on:
26 Oct 2024 08:47 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
