5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, शिकायत पर पति-पत्नी से मारपीट, सीओ के आदेश पर एफआईआर दर्ज

किला क्षेत्र में एक महिला के साथ घर में घुसकर अश्लील हरकत करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने अपने पति के साथ आरोपित के घर शिकायत करने की कोशिश की तो आरोपित की मां, भाई और बहन ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट कर दी। घटना के बाद पीड़िता ने किला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। किला क्षेत्र में एक महिला के साथ घर में घुसकर अश्लील हरकत करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने अपने पति के साथ आरोपित के घर शिकायत करने की कोशिश की तो आरोपित की मां, भाई और बहन ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट कर दी। घटना के बाद पीड़िता ने किला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीड़िता के मुताबिक घटना 28 अप्रैल 2025 की रात करीब डेढ़ बजे की है। उसके पति कैटरिंग का काम करने बाहर गए हुए थे और वह आंगन में अकेली सो रही थी। तभी मोहल्ले का ही रहने वाला कल्लू उर्फ शिवा दीवार फांदकर उसके घर में घुस आया।

आरोप है कि कल्लू ने महिला के शरीर पर अश्लील तरीके से हाथ फेरा, जिससे उसकी नींद खुल गई। महिला के शोर मचाने पर आरोपित ने उसका मुंह दबा लिया और धमकी दी कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसके पति और बच्चों को जान से मार देगा। इसके बाद वह भाग निकला।

सुबह जब महिला के पति घर लौटे तो उसने उन्हें सारी बात बताई। इसके बाद दोनों पति-पत्नी आरोपित के घर पहुंचे और उसकी मां नन्नी उर्फ उर्मिला, भाई राजा और भोलू तथा बहन शिवानी से शिकायत की। लेकिन इन सभी ने महिला और उसके पति के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और उन्हें धमकाते हुए भगा दिया।

पीड़िता का कहना है कि उसने तत्काल किला थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद पीड़िता ने सीओ सेकेंड से मामले की शिकायत की, सीओ के आदेश के बाद किला पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।