
बरेली। नॉर्थ जोन गर्ल्स हॉकी टूर्नामेंट के लीग मैच के दौरान गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) अमृतसर की गोलकीपर की स्टिक से लखनऊ यूनिवर्सिटी की खिलाड़ी का सिर फूट गया। जिससे विवाद खड़ा हो गया। मैदान पर ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच नोकझोंक होने लगी। शिकायत पर रेफरी ने गोलकीपर को रेड कार्ड दिखाकर बाकी के मैचों से बाहर कर दिया है। वहीं जीएनडीयू ने इस मैच को 2-1 से जीता।
लखनऊ की खिलाड़ी का फूटा सिर
मैच शुरू होते ही लखनऊ की टीम हावी हो गई और पहले क्वार्टर में ही गोल कर दिया। मैच के 25वें मिनट में अमृतसर की टीम ने भी गोल कर 1-1 की बराबरी कर ली। तीसरे हाफ तक दोनों के बीच कांटे का मुकाबला चलता रहा। तभी लखनऊ की खिलाड़ी श्रेया सिंह गेंद लेकर गोल पोस्ट की तरफ बढ़ीं। गोल पोस्ट के पास पहुंचते ही जीएनडीयू की गोलकीपर ने उनके सिर पर स्टिक मार दी। जिससे श्रेया के सिर से खून बहने लगा। ग्राउंड स्टाफ घायल खिलाड़ी को उठाकर मैदान से बाहर ले गया और उपचार किया।
जीएनडीयू की गोलकीपर पर बैन
जीएनडीयू की गोलकीपर की इस हरकत से खिलाड़ियों में तनातनी हो गई। काफी देर तक खेल रुका रहा। खिलाड़ियों के बीच नोकझोंक होने लगी। शिकायत पर रेफरी ने जीएनडीयू की गोलकीपर को रेड कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया। साथ ही टूर्नामेंट के बाकी मैचों में वो नहीं खेल पाएगी। काफी देर बाद मैच दोबारा शुरू हुआ। हालांकि इस मैच में जीएनडीयू ने लखनऊ को 2-1 से हरा दिया।
मेजबान टीम टूर्नामेंट से बाहर
वहीं पिछले साल नॉर्थ जोन हॉकी गर्ल्स टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर रही जीएनडीयू अमृतसर ने एक मैच में मेजबान रुहलेखंड यूनिवर्सिटी की टीम भी करारी शिकस्त दी। रुहलेखंड यूनिवर्सिटी टीम नॉक आउट के अपने आखिरी मैच में टिक नहीं सकी। उसे 0-8 से करारी हार का सामना करना पड़ा। हार के साथ ही मेजबान टीम नॉर्थ जोन हॉकी गर्ल्स टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।
Published on:
21 Dec 2017 02:25 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
