2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

World Aids Day 2019: जागरूकता के बाद भी बढ़ रही है मरीजों की संख्या

जिले में अब तक 1544 एड्स के रोगियों की संख्या हो चुकी है।

less than 1 minute read
Google source verification
World Aids Day 2019: जागरूकता के बाद भी बढ़ रही है मरीजों की संख्या

World Aids Day 2019: जागरूकता के बाद भी बढ़ रही है मरीजों की संख्या

बरेली। एड्स जैसी बीमारी की प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए दुनिया भर में एक दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। जागरूकता अभियान चलने के बाद भी एड्स रोगियों की संख्या में हर साल बढ़ोत्तरी हो रही है। जिले में पिछले साल जहाँ 248 नए मरीज सामने आए थे वहीँ इस साल 268 नए मरीज सामने आए हैं। जिले में अब तक 1544 एड्स के रोगियों की संख्या हो चुकी है।

मंडल में सबसे ज्यादा मरीज बरेली में
अगर बरेली मंडल की बात करें तो मंडल में लगातार एड्स रोगियों की संख्या बढ़ रही है और मंडल में सबसे ज्यादा एड्स रोगियों की संख्या बरेली में 1544 है जबकि बदायूं में 574, शाहजहांपुर में 415 और पीलीभीत में एड्स रोगियों का आंकड़ा 378 है।

ग्रामीण क्षेत्रों के ज्यादा मरीज
जिला अस्पताल के एआरटी सेंटर में एड्स पीड़ितों का रिकार्ड रखा जाता है। रिकार्ड के मुताबिक़ पुरुषों में ये बीमारी ज्यादा है। ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों के युवक नौकरी के लिए बड़े शहरों में जाते हैं जहाँ पर असुरक्षित यौन संबंधों के कारण इस बीमारी के शिकार बनते है। मौजूदा समय में जिले में 1544 एड्स पीड़ित हैं जिनमे से सबसे अधिक 1034 पुरुष, 501 महिला और 09 ट्रांसजेंडर भी एड्स से ग्रसित हैं। जिला अस्पताल के एआरटी सेंटर प्रभारी मनोज कुमार शर्मा के अनुसार एआरटी सेंटर से एड्स रोगियों को दवा दी जाती है और मौजूदा समय में यहाँ पर 1544 मरीज पंजीकृत हैं।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग